फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Death toll in death due to accident

हादसे में मौत पर घेरा टप्पल थाना

Thu, 10 Aug 2017 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Thu, 10 Aug 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
Death toll in death due to accident
Villagers encircled Tappal police station - फोटो : Amar Ujala
मंगलवार को जट्टारी कस्बे में हादसे में घायल देवी सिंह की मौत के बाद बुधवार ग्रामीणों ने टप्पल थाना घेर लिया। ग्रामीणों की नाराजगी इस बात पर थी कि देवी सिंह की बाइक पर टक्कर मारने वाली कार कोई और चला रहा था, लेकिन हादसे के बाद पुलिस ने आरोपी से सांठगांठ कर ड्राइवर बदल दिया।
विज्ञापन


करीब चार घंटे तक ग्रामीण थाने को घेरे रहे। बाद में पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए ग्रामीणों को शांत कराया।

बताते चलें कि खंडेहा निवासी देवी सिंह पुत्र रामचंद्र सिंह एवं तेजवीर पुत्र सुरेश दवा लेने बाइक से जट्टारी गए थे। तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। इसमें देवी सिंह और तेजवीर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें जेवर के कैलाश हास्पिटल ले जाया गया जहां देवी सिंह को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। 
विज्ञापन


मृतक के भाई सुंदर सिंह का आरोप है कि कार तादिप पुत्र मोहम्मद सगीर चला रहा था, जबकि हादसे के बाद तेजवीर नाम के दूसरे चालक को पुलिस को दिया गया। ग्रामीणों के थाना घेरने और पुलिस आश्वासन के बाद सुंदर सिंह की ओर से तादिप के खिलाफ लापरवाही से कार चलाकर हादसा करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय सिंह, मुकेश कुमार, अनिल, रमेश, सुशील शर्मा, राहुल शर्मा, रामखिलाड़ी, कालू समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed