फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Death threat given on phone, case registered

Aligarh News: फोन पर दी जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

Fri, 17 May 2024 04:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 17 May 2024 04:11 AM IST
सार

भूमि विवाद को लेकर मामला न्यायालय में लंबित है। मामले में पैरवी से रोकने के लिए आरोपियों ने पीड़ित को फोन पर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Death threat given on phone, case registered
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना क्षेत्र में भूमि विवाद में पैरवी से रोकने के लिए आरोपियों ने पीड़ित को फोन पर जान से मारने की धमकी दी है। मामले में पीड़ित ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


दर्ज कराई रिपोर्ट में गांव कैमथल निवासी गणेश गौतम पुत्र चन्द्रपाल गौतम ने कहा है कि उसका अपने ताऊ की बेटियों से भूमि विवाद चल रहा है। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। 12 मई रात्रि करीब नौ बजे उसके फोन पर विवेक गौतम पुत्र पुरुषोत्तम, उसकी माता छिंकी उर्फ उर्मिला, पिता पुरुषोत्तम गौतम निवासी पटलौनी, थाना बल्देव जिला मथुरा ने मुकदमे में पैरवी न करने का दबाव बनाया।
विज्ञापन


विरोध जताने पर आरोपियों ने कहा कि अगर वह मुकदमे की पैरवी करने तारीख पर न्यायालय गया तो जिंदा वापस घर नहीं पहुंचेगा। पीड़ित ने थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed