फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Death of two people riding a bike returning from marriage

शादी से लौट रहे बाइक सवार दो लोगों की मौत

Sun, 04 Jul 2021 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Death of two people riding a bike returning from marriage
गोधा क्षेत्र में अनूपशहर रोड पर शनिवार तड़के शादी समारोह से लौट रहे नोएडा के बाइक सवार दो लोगों की दुर्घटना में मौत हो गई। खबर पर आई पुलिस ने दोनों को अस्पताल भिजवाया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शाम को दोनों के शव परिजन साथ ले गए।
विज्ञापन

नोएडा जेवर क्षेत्र के मांडकपुर निवासी 50 वर्षीय राजवीर सिंह अपने दोस्त 48 वर्षीय मोतीलाल संग एक शादी में बाइक से ही गोधा आए थे। एक बजे तक दोनों शादी में रुके। इसके बाद तड़के वापस जेवर के लिए चल दिए। गोधा से निकलते ही अनूपशहर रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दोनों जख्मी हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर इलाका पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाद में जेब में मिले मोबाइल आदि की मदद से दोनों की पहचान हुई। दोपहर में आए परिजन दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed