{"_id":"6664c47d30714d8220031294","slug":"death-of-mother-and-child-during-delivery-aligarh-news-c-112-1-sali1002-100856-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, अस्पताल में ताला बंद कर भाग निकला स्टाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, अस्पताल में ताला बंद कर भाग निकला स्टाफ
Sun, 09 Jun 2024 02:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Sun, 09 Jun 2024 02:22 AM IST
सार
थाना दादों के एक गांव निवासी गर्भवती महिला को परिवार वालों ने 8 जून की दोपहर करीब बारह बजे छर्रा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। शाम करीब पांच बजे प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। इस पर शव को बाहर कर अस्पताल में ताला बंद कर स्टाफ वहां से भाग निकला।
विज्ञापन
कस्बा छर्रा में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत के बाद लगी भीड़
- फोटो : संवाद
विस्तार
कस्बे के एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। इससे नाराज परिवार वालों ने अस्पताल के सामने शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। अस्पताल के स्टाफ पर कार्रवाई की मांग की। देर रात तक वह शव रखकर अपनी मांग पर पड़े थे। मौके पर फोर्स तैनात थी।
विज्ञापन
थाना दादों के एक गांव निवासी गर्भवती महिला को परिवार वालों ने 8 जून की दोपहर करीब बारह बजे छर्रा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। शाम करीब पांच बजे प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। इस पर शव को बाहर कर अस्पताल में ताला बंद कर स्टाफ वहां से भाग निकला।
विज्ञापन
उधर जच्चा-बच्चा की मौत और अस्पताल के स्टाफ के भागने से गुस्साए परिवार वालों ने गांव से लोगों को बुला लिया। अस्पताल के बाहर ही शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। कोतवाली निरीक्षक बालेंद्र सिंह के अनुसार मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। मौके पर पुलिस तैनात है।
विज्ञापन