{"_id":"6703c25131212255cf0d0989","slug":"death-of-a-woman-burnt-by-fire-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सात महीने पहले लिए सात फेरे, आग से झुलसने से हुई मौत, दहेज के लिए हत्या करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सात महीने पहले लिए सात फेरे, आग से झुलसने से हुई मौत, दहेज के लिए हत्या करने का आरोप
Mon, 07 Oct 2024 04:43 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 07 Oct 2024 04:43 PM IST
सार
तिलक सिंह की करीब सात माह पूर्व नगला ढ़क की जहानवी के साथ शादी हुई थी। जाहनवी संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलस गई। परिजनों ने पहले उसे जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां से उसे शहर के ही एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए। जहां जहानवी ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मृतका जहानवी
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
अलीगढ़ में थाना गोधा के गांव खेड़ा खुर्द में नौ दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसी महिला की 6 अक्टूबर को शहर के निजी अस्पताल में मौत हो गई। महिला की सात माह पूर्व ही शादी हुई थी। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर जलाकर मार देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
थाना गोधा क्षेत्र के गांव खुर्द खेड़ा निवासी तिलक सिंह की करीब सात माह पूर्व नगला ढ़क की जहानवी (20) के साथ शादी हुई थी। 27 सितंबर को जाहनवी संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलस गई। परिजनों ने पहले उसे जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां से उसे शहर के ही एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए। जहां जहानवी ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सीओ अतरौली सर्जना सिंह ने बताया कि मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर आग से जलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि, अभी मायके पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन