फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Deadly attack on Gabhana toll manager, case registered

गभाना टोल मैनेजर पर जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज

Sun, 18 Sep 2022 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 01:12 AM IST
सार

गभाना टोल प्लाजा मैनेजर के साथ कुछ लोगों ने उनके कार्यालय में जानलेवा हमला कर दिया।इस मामले में पीड़ित की ओर से दो नामजदों समेत सात लोगों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।जिन्हें देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

विज्ञापन
Deadly attack on Gabhana toll manager, case registered

विस्तार

गभाना टोल प्लाजा मैनेजर के साथ कुछ लोगों ने उनके कार्यालय में जानलेवा हमला कर दिया। इस मामले में पीड़ित की ओर से दो नामजदों समेत सात लोगों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

बिजनौर के थाना आजमपुर नूरपुर के नीलम कुमार गभाना टोल प्लाजा पर मैनेजर हैं। आरोप है कि पड़ोसी गांव सोमना के सैंकी और पंकज आए दिन बिना टोल दिए ही वाहनों को निकलवाते है। शुक्रवार को भी उन्होंने वाहन निकालने के लिए कहा। मना करने पर दोनों आरोपी अपने चार-पांच साथियों के साथ कार्यालय में आ धमके।
विज्ञापन

आरोप है कि नामजदों ने गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की और पीठ पर किसी धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने गला दबाकर मारने का प्रयास भी किया। शोर-शराबे पर अन्य स्टाफ आ गया। जिन्हें देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। टोल मैनेजर ने थाना गभाना में विभिन्न सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed