{"_id":"688435a0ab890a365e00780f","slug":"deadly-attack-for-stopping-digging-of-soil-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: मिट्टी खोदने से रोका तो दंपती समेत चार पर जानलेवा हमला, पुलिस जांच कर कार्रवाई में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: मिट्टी खोदने से रोका तो दंपती समेत चार पर जानलेवा हमला, पुलिस जांच कर कार्रवाई में जुटी
Sat, 26 Jul 2025 07:26 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 26 Jul 2025 07:26 AM IST
सार
आरोपी पक्ष के लोग खाली प्लाॅट से मिट्टी खोद रहे थे। इसका विरोध करने पर आरोपी पक्ष के आठ दस लोग रात नौ बजे एकराय होकर घर में घुस आए। गालीगलौज करते हुए लाठी-डंडा व फरसा से जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन
घटना के बाद थाने में मौजूद घायल
- फोटो : संवाद
विस्तार
थाना अकराबाद के गांव मानई के मजरा नगला भढपुरा में 24 जुलाई को प्लाॅट से मिट्टी उठाने का विरोध करने पर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें एक ही परिवार के दंपती समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
मानई निवासी किशनपाल ने बताया है कि गांव में उनका एक प्लाॅट है। 24 जुलाई को आरोपी पक्ष के लोग खाली प्लाॅट से मिट्टी खोद रहे थे। इसका विरोध करने पर आरोपी पक्ष के आठ दस लोग रात नौ बजे एकराय होकर घर में घुस आए। गालीगलौज करते हुए लाठी-डंडा व फरसा से जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन
जिससे उनके पिता विजेंद्र सिंह, माता कमलेश, चाजा कालीचरन एवं भाई मोनू जख्मी हो गए। पीड़ित पक्ष ने दस आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। थाना पुलिस का कहना है कि घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन