{"_id":"596bbe0d4f1c1b3c2e8b4570","slug":"dead-pills-serious-to-retired-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड शिक्षक को मारी गोलियां, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड शिक्षक को मारी गोलियां, गंभीर
अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड शिक्षक काे गोली मारकर घायल करने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल करती हुई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतरौली के पालीमुकीमपुर क्षेत्र के गांव दताचोली में घेर में सो रहे सेवानिवृत्त शिक्षक पर शनिवार मध्य रात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर उनकी हत्या की कोशिश की। उन्हें नाजुक हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। इस संबंध में चार लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं, इलाकाई पुलिस पर हमलावरों पर कार्रवाई न करने का आरोप लग रहा है। रिटायर्ड शिक्षक के परिजनों का कहना है कि छेड़खानी का विरोध करने वाली महिला का समर्थन करने में वारदात को अंजाम दिया गया।
गांव दताचोली बुजुर्ग निवासी राम अवतार (67) पुत्र भूदेव सिंह जरगवां जिला बुलंदशहर के गांव चिरौली के एक इंटर कॉलेज में शिक्षक थे। पांच साल पहले वह रिटायर हो चुके हैं। घर में दो बेटे और दो बेटियां हैं उनकी वह शादी कर चुके हैं। शनिवार देर रात वह अपने घेर में बाहर चबूतरे पर सो रहे थे। रात करीब एक बजे चार हमलावरों ने उन पर गोलियां दाग दीं। इससे तीन गोली उनकी छाती, हाथ और पेट में लगीं। सूचना पर सीओ सुरेश कुमार मलिक और एसओ अजीत सिंह गांव पहुंच गए। पीड़ित को तत्काल उपचार के लिए भेजा गया। एसओ अजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित के भाई अमर सिंह की तहरीर पर नवाब खां पुत्र जान मोहम्मद, वसीम खां पुत्र नवाब खां, प्रेमपाल पुत्र राजभान, संदीप पुत्र देवेंद्र सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। खास बात है कि एक नामजद मेडिकल कॉलेज तक घूम रहा था, जिसे लेकर परिजनों ने ऐतराज जताया। मगर थाना पुलिस ने शिकायत के बाद भी कोई तवज्जो नहीं दी गई।
बताते हैं कि गांव की एक महिला ने नवाब खां के खिलाफ घर में घुसकर छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने नवाब खां को जेल भेज दिया था। नवाब कुछ दिन पहले ही जेल से रिहा हुआ है। राम अवतार ने छेड़छाड़ का विरोध करते हुए महिला का साथ दिया था। परिजनों का कहना है कि दो माह से चल रहे इस विवाद में रामअवतार पर समझौता कराने का दबाव था और थाना प्रभारी को पूर्व में इन चारों की संदिग्ध गतिविधियों से अवगत भी कराया था।मगर थाना प्रभारी ने कोई तवज्जो नहीं दी। इसके बाद भी यह वारदात हो गई।
विज्ञापन
अगर पुलिस ने इस बात को गंभीरता से लिया होता तो यह हमला नहीं होता और इस मामले में लापरवाही की जिम्मेदारी थाना पुलिस की बनती है। इस केस में नामजद किए गए चारों आरोपी राम अवतार के घेर के बाहर हरदोई-रायपुर रोड पर बनीं मार्केट में टेंट की दुकान करते हैं।
टेंट की दुकान में चारों साझीदार हैं। एसएसपी राजेश पांडेय का कहना है कि घटना की छानबीन के दौरान कुछ अन्य पहलू भी सामने आए हैं, जिनकी पड़ताल की जा रही है। घटना का जल्द खुलासा कर हमलावरों की गिरफ्तारी की जाएगी।