फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dead body with hands cut off found in Iglas area of Aligarh

Aligarh News: इगलास इलाके के खेत में मिला शव, कटा हुआ हाथ अलग पड़ा था, पुलिस जांच में जुटी

Tue, 15 Oct 2024 01:23 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 15 Oct 2024 01:23 PM IST
सार

बेसवां चौकी क्षेत्र के गांव भौलिया में एक खेत पर अज्ञात शव पड़ा मिला। शव से कुछ दूरी पर एक कटा हुआ हाथ भी पड़ा मिला। शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन
Dead body with hands cut off found in Iglas area of Aligarh
शव को देखते ग्रामीण और जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

15 अक्टूबर की सुबह बेसवां से मथुरा के वाया शेरनी संपर्क मार्ग के किनारे रजबहा की पटरी पर एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। उसका एक हाथ काफी दूर एक खेत में पड़ा था, जिसे कुत्ते नोच रहे थे। लोग हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं, जबकि कोतवाली पुलिस हादसे में जान जाने की आशंका व्यक्त कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन


सुबह करीब छह बजे बेसवां के किला मोहल्ला निवासी मोरमुकुट चौधरी अपने खेतों पर टहलने गए थे। उन्हें अपने खेत में एक हाथ पड़ा दिखाई दिया। कुत्ते उसे नोच रहे थे। सूचना पर चौकी प्रभारी राजू राणा, कोतवाल देवेंद्र सिंह सहित फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन

सीओ राजीव द्विवेदी ने बताया कि बेसवां से मथुरा वाया शेरनी के संपर्क मार्ग पर एक व्यक्ति का शव मिला है। शरीर पर ऐसे कोई निशान नहीं मिले, जिससे हत्या की आशंका जताई जा सके। शिनाख्त नहीं हो सकी है। मौत कैसे हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed