{"_id":"61e9ae7b7cde38497426ade5","slug":"dead-body-thrown-in-rajwah-after-killing-a-disabled-youth-harduaganj-news-ali28352610","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः दिव्यांग युवक की हत्या कर रजवाहे में फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः दिव्यांग युवक की हत्या कर रजवाहे में फेंका शव
विज्ञापन
संजीव का फाइल फोटो।
- फोटो : HARDUAGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गिोधा थाना क्षेत्र के गांव खुटैना के रजवाहे में हरदुआगंज निवासी दिव्यांग युवक का बृहस्पतिवार को शव बरामद हुआ। युवक का अपहरण कर हत्या की गई। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर गांव आजमाबाद माछुआ के मोना पुत्र अज्जी खां के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार मृतक दिव्यांग संजीव (42) पुत्र आनंद स्वरूप मूलरूप से थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर माछुआ का रहने वाला था। वह बीते कई साल से हरदुआगंज के मोहल्ला जहांगीराबाद में रह रहा था। संजीव की माछुआ पुल के निकट एक दुकान है। जहां से वह बाइक से आना जाना करता था। संजीव के बेटे कौशल आनंद ने बताया कि बुधवार शाम सवा सात बजे फोन पर बात हुई थी। उन्होंने घर आने की बात कही थी। लेकिन कई घंटों तक घर नहीं पहुंचे तो चिंता सताने लगी। जबकि दुकान से घर तक का रास्ता दस मिनट का है। उसके बाद उनकी खोजबीन शुरू की।
कासगंज के एक रिश्तेदार ने थाना प्रभारी के सीयूजी नंबर पर संजीव के लापता होने की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस माछुआ पुल से हरदुआगंज तक संजीव तथा उनकी बाइक की खोजबीन में जुट गई। बृहस्पतिवार सुबह संजीव के बेटे कौशल आनंद की तहरीर पर पुलिस ने गांव आजमाबाद माछुआ के मोना पुत्र अज्जी खां के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। बृहस्पतिवार दोपहर लगभग एक बजे गांव खुटैना के पास रजवाहे में संजीव का शव मिला। शिनाख्त होने पर गोधा थाना प्रभारी सीताराम सरोज ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम डॉक्टरों के पैनल और फोरेंसिक टीम की निगरानी में शव का पोस्टमार्टम किया गया है।
विज्ञापन
परिजनों ने कहा, की गई हत्या
परिजनों के अनुसार संजीव की हत्या की गई है। संजीव के बेटे कौशल बताया कि लगभग दो माह पहले पड़ोसी गांव आजमाबाद माछुआ के मोना ने उसके पिता के पास कलाई गांव के एक दोस्त की बाइक सात हजार रुपये में गिरवी रखवाई थी। कौशल के अनुसार चंद दिनों पहले दोनों लोग बाइक वापस मांगने आए थे। पिता ने रुपये मांगे तो दोनो ने रुपये देने में असमर्थता जता दी। जिसके बाद उसके पिता ने कहा कि ब्याज मत दो, लेकिन मूलराशि ही वापस कर दो। जिसके बाद भी दोनों रुपये देने को तैयार नहीं हुए। कौशल का मानना है कि उसी बात को लेकर मोना ने उनके पिता की हत्या की है। उसके बाद शव रजवाहे में फेंक दिया। पुलिस के अनुसार मृतक का फोन और बाइक मौके से नहीं मिले हैं। रात सवा सात बजे के बाद फोन बंद हो गया है। अंतिम लोकेशन भी माछुआ के निकट की मिली है। पुलिस कॉल डिटेल भी खंगाल रही है। सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि इस मामले में हरदुआगंज थाने में अभियोग पंजीकृत किया गया है। जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।