फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   dead body packing from which item

डेडबाडी की पैकिंग कैसे करते हैं, जानकारी मांगी

Wed, 26 Jun 2019 01:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
dead body packing from which item
पोस्टमार्टम हाउस पर पोस्टमार्टम के बाद मृतक की बॉडी को किस तरह पैक किया जाता है? इसमें कौन सी सामग्री प्रयोग होती है और यह कहां से आती है? इन सभी बिंदुओं पर विशेष सचिव उत्तर प्रदेश शासन ने स्वास्थ्य विभाग से जानकारी मांगी है। जिसके बाद विभाग जानकारी जुटा कर प्रेषित करने में जुटा है।
विज्ञापन

कुछ वर्ष पहले मुजफ्फरनगर में एक डेड बॉडी की पैकिंग में नायलान के इस्तेमाल और एक क्वायर की रस्सी के प्रयोग होने की जानकारी शासन स्तर पर दी गई। इसके बाद शासन का ध्यान इस ओर गया कि आखिर अलग-अलग जिलों में पोस्टमार्टम हाउसों पर किस तरह की सामग्री में डेड बॉडी की पैकिंग होती है। शासन के पत्र के बाद 24 जून को पोस्टमार्टम गृह के स्टाफ ने सीएमओ को पत्र भेजा है जिसमें पत्र का संदर्भ ग्रहण करने के आग्रह के साथ जानकारी मांगी है कि डेड बॉडी की पैकिंग के लिए सफेद कपड़ा, सिलाई के लिए सिल्क और काटन के धागे आदि की सप्लाई किसके माध्यम से की जाएगी। सीएमओ डॉ. एमएल अग्रवाल कहते हैं कि जो भी जानकारी शासन ने मांगी है, उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed