फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dead body of young man found lying in the field

खेत में पड़ा मिला युवक का शव: पहले टेप से बांधे हाथ, फिर मुंह पर चिपकाया, गर्दन रेती, चेहरा जलाया

Mon, 02 Dec 2024 05:06 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 02 Dec 2024 05:06 PM IST
सार

पुलिस शव की हालत देखकर हैरान रह गई। शव के दोनों हाथ कपडे़ की टेप से बंधे हुये थे। शव का गला रेता हुआ था। हत्यारे ने शव की पहचान छुपाने के लिए आस-पास पड़ी पॉलिथीन को चेहरे पर रखकर पूरी तरह से जला दिया।

विज्ञापन
Dead body of young man found lying in the field
घटनास्थल पर जांच करती फोरेंसिक टीम - फोटो : संवाद

विस्तार

युवक का शव खेत में पड़ा मिला है। युवक के हाथ और मुंह को बांधा गया। उसकी गर्दन रेती और पहचान छिपाने के लिए चेहरे को जला दिया गया। थाना छर्रा के अतरौली रोड़ स्थित गुप्ता मोड़ के निकट हबीबपुर बंबा के पास खेत में अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस अधिकारी मय फोर्स के घटनास्थल पर पहुंच गए। शव की शिनाख्त नहीं हुई है। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। साथ ही पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लग गई है। 

विज्ञापन


2 दिसंबर की सुबह लगभग 11 बजे खेत में शव पड़ा देख ग्रामीणों ने डायल 112 पर सूचना दी। सूचना पर सीओ छर्रा महेश कुमार एवं थाना कोतवाली निरीक्षक राजेश कुमार मय फोर्स के घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच करते हुए शव की शिनाख्त हेतु ग्रामीणों को बुलाकर पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं मिली। सूचना पर एसपीआरए मुकेश चन्द्र उत्तम, एएसपी अरीबा नोमान, एसडीएम अतरौली साहिल कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन

फिल्मी स्टाईल में की हत्या

पुलिस शव की हालत देखकर हैरान रह गई। शव के दोनों हाथ कपडे़ की टेप से बंधे हुये थे। शव का गला रेता हुआ था। हत्यारे ने शव की पहचान छुपाने के लिए आस-पास पड़ी पॉलिथीन को चेहरे पर रखकर पूरी तरह से जला दिया। जिससे शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि मृतक लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच में होगा। साथ ही युवक ने गहरे हरे रंग का लॉअर, नीली और सफेद चेक की शर्ट पहन रखी है। उसके हाथ में कड़ा है और दोनों हाथों पर टैटू बना हुआ है। 


शिनाख्त के साथ सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस की मदद लेगी पुलिस
छर्रा कोतवाली पुलिस के अनुसार शव की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया के अलावा अलीगढ़ एवं जनपद के बाहर थानों से सम्पर्क किया जाएगा। साथ ही हत्या की घटना के खुलासे के लिए सीसीटीवी फुटे व सर्विलांस टीम की मदद ली जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed