फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dead body of six year old girl found

Aligarh: छह साल की बच्ची का मिला शव, दुष्कर्म के बाद हत्या का अंदेशा, आरोपी और उसके दो भाई हिरासत में

Tue, 26 Sep 2023 11:53 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 26 Sep 2023 11:53 PM IST
सार

कोतवाली क्षेत्र के तुर्कमान गेट चौराहा स्थित पथवारी मंदिर के सहारे वाली गली में इलाके में किराये के मकान में मजदूर परिवार रहता है। पिता जगंलगढ़ी के ताला कारखाने में काम करता है। दंपती पर चार बच्चों में तीसरे नंबर की छह वर्षीय बेटी थी। परिवार के अनुसार यह बेटी सुबह दस बजे के आसपास घर से निकली। इसके बाद नहीं लौटी।

विज्ञापन
Dead body of six year old girl found
घटना के बारे में बताते एसएसपी कलानिधि नैथानी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अलीगढ़ में पुराने शहर के तुर्कमान गेट इलाके के ताला कारखाना मजदूर की 6 वर्षीय मासूम बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। अंदेशा दुष्कर्म के बाद हत्या का है। मंगलवार सुबह से लापता बच्ची का शव देर रात पड़ोसी के घर के बाथरूम में बोरे में बंधा मिला। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज पड़ोसी के तीनों बालिग बेटे हिरासत में ले लिए हैं, जो पूछताछ में राज उगल रहे हैं। 

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के तुर्कमान गेट चौराहा स्थित पथवारी मंदिर के सहारे वाली गली में इलाके में किराये के मकान में मजदूर परिवार रहता है। पिता जगंलगढ़ी के ताला कारखाने में काम करता है। दंपती पर चार बच्चों में तीसरे नंबर की छह वर्षीय बेटी थी। परिवार के अनुसार यह बेटी सुबह दस बजे के आसपास घर से निकली। इसके बाद नहीं लौटी। शुरुआत में मां ने समझा कि आसपास कहीं खेल रही होगी। दोपहर तक जब बच्ची नहीं लौटी तो उसकी तलाश शुरू हुई और शाम छह बजे परिजन कोतवाली पहुंचे। तब पुलिस हरकत में आई। सबसे पहले इलाके के सीसीटीवी खंगाले गए। इसी बीच खबर मिली कि बच्ची को आखिरी बार पड़ोसी के मकान में जाते देखा गया है। 
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने पड़ोसी के घर की तलाशी ली तो पहले माले पर बने बाथरूम में बोरे में बंद बच्ची की लाश मिली। उसकी गर्दन पर कपड़ा लिपटा हुआ था। जिससे साफ हुआ कि गला दबाकर हत्या की गई है और हालात देखकर दुष्कर्म या कोशिा का अंदेशा जताया गया। रात दस बजे बच्ची का शव मिलने की खबर पर लोगों का जमावाड़ा लग गया। अतिसंवेदनशील इलाके में घटना पर सपा-भाजपा के तमाम नेता पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी, एसपी सिटी, सीओ प्रथम सहित पूरा अमला पहुंच गया। आनन-फानन बच्ची का शव वहां से हटाकर जिला अस्पताल भेजा। जहां से पोस्टमार्टम भेज दिया गया। फौरी जांच में पड़ोसी के तीन जवान बेटों पर संदेह गहराया, जिसके आधार पर तीनों भाई सुआलीन, रिजवान व अतीक को हिरासत में ले लिया गया। जिनसे पूछताछ जारी थी। सुआलीन ने देर रात हत्या की बात तो स्वीकार ली थी। कुछ कहानी पर पुलिस को घुमा रहा था


दोपहर से लापता बच्ची का शव पड़ोसी के घर के बाथरूम में बोरे में बंद मिला है। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। दुष्कर्म से इंकार नहीं किया जा सकता है। संभव है दुष्कर्म या कोशिश के दौरान बच्ची की हत्या की गई हो। यह तथ्य पोस्टमार्टम के बाद साफ होगा। फिलहाल पड़ोसी के तीन बेटे हिरासत में लिए गए हैं। जिनमें से एक बेटा अभी तक की पूछताछ में हत्या करना स्वीकार रहा है। बाकी जांच व साक्ष्य संकलन के काम में टीम लगी हैं।-कलानिधि नैथानी, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed