फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dead body of married woman found hanging in in-laws house

Aligarh News: ससुराल में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने लगाया हत्यारोप

Thu, 04 Apr 2024 12:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Thu, 04 Apr 2024 12:27 AM IST
सार

शादी को चार महीने ही हुए थे कि विवाहिता का शव ससुराल में फंदे से लटका मिला। मृतका के भाई ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया और हंगमा किया। 

विज्ञापन
Dead body of married woman found hanging in in-laws house
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

3 अप्रैल की सुबह गांव रुदायन में एक विवाहिता का शव उसकी ससुराल में आंगन में पंखे के सहारे फंदे पर लटका मिला। खबर पाकर पहुंचे मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी ऋषिपाल कसाना और सीओ बरला सर्जना सिंह ने उन्हें समझाकर शांत कराने के साथ शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के भाई ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


एटा जनपद के पिलुआ निवासी राम प्रकाश पुत्र स्व. सुंदरलाल के अनुसार चार माह पहले ही उन्होंने अपनी छोटी बहन चंचल की शादी गांव रुदायन निवासी किशनपाल पुत्र राधेश्याम के साथ की थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद ससुराल वाले और एक लाख रुपये व भैंस दहेज में लाने के लिए उनकी बहन को पीटकर प्रताड़ित कर रहे थे। इस पर पंचायत भी कराई लेकिन बात नहीं बनी।
विज्ञापन


18 मार्च को ससुराल वालों ने पीटकर बहन को मायके भेज दिया था। 29 मार्च को वह अपनी बहन को लेकर उसकी ससुराल पहुंचे। मिन्नतें कर बताया कि और दहेज की मांग पूरी करने में वह असमर्थ हैं, इसलिए बहन का उत्पीड़न न करें। आरोप लगाया कि बुधवार की सुबह बहन के पति, जेठ, जेठानी, सास, ससुर व ननद ने 20 वर्षीय चंचल की हत्या कर दी। साक्ष्य मिटाने के लिए शव घर के आंगन में पंखे के सहारे फंदे पर लटका दिया। एक अन्य रिश्तेदार से खबर मिलने पर वह पहुंचे तो घर का मुख्य द्वार अंदर से और सीढ़ियों का दरवाजा बाहर से बंद था। बहन के पैर जमीन पर टिके थे और शरीर पर चोटों के निशान थे। पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर मौके पर साक्ष्य एकत्र कराए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed