{"_id":"63cd4efcfda3d413a64f68d0","slug":"dead-body-of-married-woman-found-hanging-accused-of-murder-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप
Sun, 22 Jan 2023 08:28 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 22 Jan 2023 08:28 PM IST
सार
अलीगढ़ के थाना सासनी गेट निवासी की पुत्री की शादी पांच साल पहले थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। रात किसी बात पर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद रविवार की सुबह विवाहिता का शव घर के अंदर चुनरी के सहारे पंखे पर लटकता मिला।
विज्ञापन
आत्महत्या
- फोटो : Social Media
विस्तार
अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव बहादुरगढ़ी में शनिवार की रात एक विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। मृतका के मायके वालों ने हत्या कर शव को फंदे पर लटकाए जाने का आरोप लगाया है। थाना पुलिस के अनुसार तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अलीगढ़ के थाना सासनी गेट क्षेत्र निवासी दर्शन कुमार की पुत्री विशाखा की शादी पांच साल पहले थाना क्षेत्र के गांव बहादुरगढ़ी निवासी राजवीर पुत्र भूरी सिंह के साथ हुई थी। पुलिस के अनुसार शनिवार की रात किसी बात पर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद रविवार की सुबह 27 वर्षीय विशाखा का शव घर के अंदर चुनरी के सहारे पंखे पर लटकता मिला।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह ने बताया कि मृतका के मायके वाले हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन