{"_id":"5f9c750c8ebc3ea3736f3cfa","slug":"dead-body-of-drug-dealer-found-hanging-aligarh-news-ali247618126","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर झूलता मिला दवा व्यापारी का शव, हत्या का अंदेशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर झूलता मिला दवा व्यापारी का शव, हत्या का अंदेशा
विज्ञापन
महानगर के बन्नादेवी क्षेत्र के गुरुरामदास नगर में शुक्रवार को घर में अकेले दवा व्यापारी का शव बंद कमरे में फंदे से झूलता मिला। इस खबर पर करनाल गए परिवार में कोहराम मच गया और पुलिस भी पहुंच गई। हालांकि परिवार ने इसे लेकर जमीनी रंजिश में हत्या का अंदेशा जताया है। मगर पुलिस आत्महत्या से जोड़कर देख रही है और पोस्टमार्टम में भी आत्महत्या होना ही बताया गया है।
गुरुरामदास नगर निवासी दवा व्यापारी प्रेमवीर उर्फ पम्मी (65) का फफाला बाजार में मेडिकल स्टोर है। पुलिस के अनुसार तीन दिन पहले उनका बेटा सुमित परिवार के साथ करनाल गया था। प्रेमवीर घर में अकेले थे। इसी बीच रात में कमरे में जंगले के सहारे रस्सी का फंदा लगाकर उन्होंने आत्महत्या कर ली। दो दिन तक किसी पड़ोसी ने प्रेमवीर को आते-जाते नहीं देखा। शुक्रवार दोपहर अचानक एक पड़ोसी घर के अंदर गया तो शव लटका देख चीख पड़ा।
खबर पर पुलिस आ गई और भीड़ जमा हो गई। परिवार भी करनाल से रवाना हो लिया। उसने फोन पर जमीनी रंजिश में हत्या का आरोप लगाया। इसे लेकर सीओ व फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई थी। इंस्पेक्टर बन्नादेवी धीरेंद्र मोहन के अनुसार परिवार हत्या का आरोप लगा रहा है। मामले में जांच चल रही है। मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या कारण आया है। जांच के आधार पर आगे कार्रवाई तय होगी।