फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dead body of bank manager found hanging

फंदे पर लटकी मिली महिला बैंक प्रबंधक की लाश, हत्या का आरोप

Tue, 28 Jul 2020 02:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Dead body of bank manager found hanging
कुमुद का फाइल फोटो।- - फोटो : CITY OFFICE
महानगर के गांधी पार्क थाना क्षेत्र के गांधी नगर में ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त की नौरंगाबाद शाखा की प्रबंधक कुमुद सिंह की सोमवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव घर में फंदे पर लटका मिला। ननद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो प्रथमदृष्टया प्रकरण सुसाइड का लगा। घर में मिले सुसाइड नोट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने भी आत्महत्या की बात पुख्ता की है। मगर, आगरा से आए मायके पक्ष ने पति पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। फिलहाल, पुलिस जांच व तहरीर के आधार पर कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन

आगरा के शमशाबाद रोड कावेरी विहार निवासी डॉ.बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय में सेवारत डॉ. प्रवीन कुमार की 30 वर्षीय बेटी कुमुद सिंह ने गांधी नगर निवासी नवीन उपाध्याय से करीब दस साल पहले कानपुर में एमबीए की पढ़ाई करते समय प्रेम विवाह किया था। दोनों में शादी से दो साल पहले से प्रेम संबंध थे। शादी के बाद नवीन फाइनेंस सेक्टर में काम करने लगे, जबकि कुमुद की नौकरी ग्रामीण बैंक में लग गई। इन दिनों कुमुद नौरंगाबाद शाखा में बतौर प्रबंधक सेवारत थीं। इनके आठ साल की बेटी प्राप्ति है। घर में दंपती व बेटी के अलावा नवीन की एक बहन मकान के ऊपरी हिस्से में रहती है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच कलह रहने लगी। मायके पक्ष का आरोप है कि रविवार रात भी पति पत्नी के बीच रुपयों को लेकर विवाद हुआ। पति ने कुमुद के साथ मारपीट की थी। कुमुद ने इसकी जानकारी फोन पर अपनी छोटी बहन को दी थी। सुबह करीब नौ बजे कुमुद का शव पंखे पर लटका मिला। इसकी सूचना कुछ ही देर में ननद ने पुलिस को दी तो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, खबर पर मायके पक्ष के लोग भी आ गए। उन्होंने बेटी की हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई अर्पित चौधरी का कहना था कि बहनोई उनकी बहन के साथ अक्सर मारपीट करते थे। कल रात भी मारपीट की गई। भाई का कहना है कि बहन के शरीर पर गले व अन्य जगह चाकू के निशान हैं। उसने बहनोई पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
इधर, दोपहर बाद हुए पोस्टमार्टम में मौत का कारण हैंगिंग यानि फांसी लगाना आया है। इंस्पेक्टर थाना गांधीपार्क मणिकांत शर्मा ने बताया कि फिलहाल दोनों पक्ष अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में लगे हैं। तहरीर मिलने पर आगे की जांच व कार्रवाई की जाएगी।
- बैंक प्रबंधक की मौत में प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। लेकिन मायके पक्ष के लोग हत्या का आरोप लगा रहे है। पोस्टमार्टम में हैंगिंंग आया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। सुसाइड नोट भी इसी ओर इशारा कर रहा है।-पंकज श्रीवास्तव, सीओ द्वितीय
सुसाइड नोट पर पिता ने कहा, बेटी की लेखनी नहीं
पुलिस के अनुसार, डायरी में जो सुसाइड नोट मिला है, उसमें पति पत्नी के बीच विवाद की वजहों का उल्लेख है। उसमें लिखा है कि किस तरह वह काम से थकी हुई लौटती तो पति उसे मदद के बजाय दुत्कारता था। उसकी स्वतंत्रता पर भी तमाम तरह की पाबंदियां थीं। इसी वजह से अक्सर दोनों के बीच विवाद रहता था। इन्हीं तमाम बातों का उल्लेख करते हुए उसने खुद सुसाइड करने की बात का उल्लेख किया है। मगर, कुमुद के पिता ने पुलिस से कहा है कि यह उनकी बेटी की लेखनी नहीं है।
बेटी अभी बुआ के पास, बताएगी कुछ राज
सुसाइड के बाद 8 साल की बेटी फिलहाल बुआ के पास है। पुलिस उससे भी बातचीत कर सच्चाई सामने लाने का प्रयास करेगी। इसके लिए पुलिस अभी एक दो दिन का समय लगा सकती है। क्योंकि बच्ची की मनोदशा व घर का माहौल देखकर ही यह बातचीत हो पाएगी।

कमरे में नींद की गोलियां भी मिलीं
पुलिस को कमरे की तलाशी के दौरान नींद की गोलियां भी मिली हैं। इसे लेकर वजह पर काम किया जा रहा है कि आखिर नींद की गोलियां क्यों रखी थीं। उन्हें कौन लाया और किसलिए। इन सवालों का जवाब पति से पूछताछ पर ही सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed