फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dead body of a youth found in drain in Harduaganj, fear of murder

Aligarh News: हरदुआगंज में नाले में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Sat, 11 Nov 2023 11:47 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found in drain in Harduaganj, fear of murder
नाले में शव मिलने के बाद मौके पर जांच करती पुलिस। संवाद - फोटो : Samvad
रामघाट रोड ग्रेटर अलीगढ़ से मोहल्ला अहीरपाड़ा में जाने वाले रोड पर आबादी से बाहर रह रहे अधेड़ की लाश उसके कमरे के सामने नाले में पड़ी मिली। चेहरे पर चोट व कमरे में खून बिखरा होने से हत्या कर शव नाले में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन




मोहल्ला अहीरपाड़ा निवासी लाला पुत्र ठाकुरदास 45 वर्ष के परिवार में कोई नहीं है, शराब का आदी होने से वह काफी दिनों से बाईपास रोड पर आबादी से बाहर बने कमरे कमरे रह रहा था। शनिवार दोपहर को रोड किनारे नाले में औंधे मुंह लाश पड़ी होने से आसपास सनसनी मचा गई, लोग जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया, लाश सामने मकान में रहने वाले लाला अहेरिया की निकली।
विज्ञापन




वहीं मृतक के माथे व कान के पास व चेहरे पर चोट के निशान थे। वहीं पहले तो पुलिस ने शराब के नशे में गिरकर मरने की बात कही वहीं कमरे की तलाशी लेने पर वहां भी काफी खून बिखरा हुआ था। जिससे लाला की हत्या किए जाने की आशंका प्रबल हो गई। खबर पाकर सीओ अतरौली मोहसिन खान भी मौके पर पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना स्थल से साक्ष्य संकलित कर जांच शुरू कर दी है। एसओ रवि चंद्रवाल का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की सही वजह स्पष्ट हो पाएगा, हत्या की आशंका के चलते हर पहलू पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed