{"_id":"601469168ebc3e33f6109563","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-on-the-roadside-city-office-news-ali254961452","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरी को निकले युवक का शव सड़क किनारे मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरी को निकले युवक का शव सड़क किनारे मिला
विज्ञापन
सासनी गेट क्षेत्र में गुरुवार की देर रात सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। युवक की शिनाख्त शुक्रवार को हो सकी। परिजनों के मुताबिक, युवक मजदूरी करने का निकला था लेकिन घर नहीं लौटा। परिजनों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। मौत का कारण जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
राजमिस्त्री का काम करने वाला सुबह सिंह आजाद हिंद कॉलोनी में रहता है। उसके साथ उसका 26 वर्षीय बेटा दीपू भी काम करता है। परिजनों ने बताया कि गुरुवार की सुबह दीपू यह कहकर निकला था कि उसे कहीं मजदूरी का काम मिला है, वह वहीं जा रहा है। लेकिन शाम तक नहीं लौटा। शुक्रवार सुबह परिजन पुलिस को सूचना देने थाने पहुंचे। जब परिजन पुलिस को हुलिया बता रहे थे, तब पुलिस ने कहा कि एक शव मिला है। शिनाख्त करने पर पता लगा कि वह दीपू का है।
पुलिस ने बताया कि शव भोलू भट्टे के पास मिला था। मृतक के भाई दुर्योधन कहना है कि उसके भाई की हत्या करके शव को फेंक दिया गया है। इंस्पेक्टर सासनी गेट गोविंद बल्लभ शर्मा कहते हैं कि मामले में जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद तस्वीर साफ हो जाएगी।