{"_id":"67c5826c20dba0500801f575","slug":"dead-body-of-a-villager-found-lying-on-the-roadside-in-chandaus-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सड़क किनारे पड़ा मिला ग्रामीण का शव, दो दिन से था लापता, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सड़क किनारे पड़ा मिला ग्रामीण का शव, दो दिन से था लापता, पुलिस जांच में जुटी
Mon, 03 Mar 2025 03:50 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 03 Mar 2025 03:50 PM IST
सार
विनोद कुमार सीएचसी दवा लेने गए थे। जब शाम तक वह वापस घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने काफी तलाश की। उनके बारे में कुछ पता न चल सका। दो दिन बाद उनका शव सड़क किनारे पड़ा मिला।
विज्ञापन
मृतक विनोद कुमार
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
दो दिन पहले सीएचसी पर दवा लेने गए ग्रामीण का शव चंडौस में सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार चंडौस कस्बे के मजरा नगला जाट निवासी 53 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र बृहम सिंह 1 मार्च दोपहर करीब 12 बजे सीएचसी दवा लेने गए थे। जब शाम तक वह वापस घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने काफी तलाश की। उनके बारे में कुछ पता न चल सका।
विज्ञापन
2 मार्च को विनोद कुमार की बेटी पूजा चौधरी ने चंडौस कोतवाली में पिता की गुमशुदगी दर्ज कराई। 3 मार्च को दोपहर करीब 12 बजे सड़क किनारे झाड़ियों में शव पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन