{"_id":"60bbd5388ebc3eb6015ed54b","slug":"dead-body-found-on-hanging-chharra-news-ali2648077118","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी पर मिला शव, दहेज हत्या में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी पर मिला शव, दहेज हत्या में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरला क्षेत्र के गांव फजलपुर में एक विवाहिता का ससुराल में फांसी के फंदे पर शव लटकता हुआ मिला। सूचना पर पहुंचे परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। बाद में मृतका के भाई की ओर से पति समेत अन्य ससुराल वालों पर दहेज के लिए बहन की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
फजलपुर गांव में शुक्रवार को परिवार में विवाद हुआ था। इसके बाद मीरा पत्नी वीकेश का शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। पति हरिओम उर्फ वीकेश सेना में फरीदपुर कोट में तैनात है और 15 दिन पहले ही छुट्टी पर घर आया था। बृहस्पतिवार को वह ड्यूटी पर लौट गया था।
उधर मृतका के भाई जितेंद्र पुत्र देवेंद्र कुमार निवासी गांव नगलिया नाले कोतवाली सादाबाद (हाथरस) के अनुसार 6 साल पहले मीरा की शादी हरिओम उर्फ वीकेश पुत्र बनी सिंह के साथ की थी। शादी कुछ माह बाद ही मीरा को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। 6 माह पहले मुकदमा भी किया था जिसमें कोर्ट में समझौता होने के बाद ससुराल वाले मीरा को अपने साथ ले गए थे। कुछ दिन बाद दहेज के लिए फिर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
गांव पहुंचे मायके वालों ने मीरा की हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाकर उन्हें शांत कराया। मीरा के एक पुत्र है जो उसकी ननद बबिता के पास आगरा में रहता है। मृतका के भाई जितेंद्र ने मृतका के पति वीकेश, सास ललिता, ननद बबिता व मामा पुुरुषोत्तम के खिलाफ बरला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वीकेश का छोटा भाई जितेंद्र भी आर्मी में है। रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के चलते उसका पूना के आर्मी अस्पताल में इलाज चल रहा है।