फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   dead body found near street

देहली गेट के नादा पुल के पास कई दिन पुराना शव मिलने से सनसनी

Wed, 02 Sep 2020 01:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
dead body found near street
थाना देहली गेट क्षेत्र के नादा पुल के पास मंगलवार को सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की गर्दन पर निशान पाए गए हैं और वह कई दिन पुराना लग रहा है। इसलिए पुलिस संभावना व्यक्त कर रही है कि बाहर के किसी व्यक्ति की हत्या करके उसका शव यहां पर डाल दिया गया है। शिनाख्त नहीं होने के कारण शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

देहली गेट के नादा पुल के पास सुबह के समय आसपास के किसान गुजर रहे थे। इस दौरान उन्हें पुल के पास से कुछ दुर्गंध आई। पास जाकर देखा तो एक व्यक्ति का कई दिन पुराना शव पड़ा हुआ था। पानी में पड़ा होने के कारण फूल भी गया था। सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच होने का अनुमान लगाया जा रहा है। उसने काले रंग की टी शर्ट और काले रंग का लोअर पहन रखा है। गर्दन पर चोट के निशान हैं, जिससे माना जा रहा है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई होगी। शिनाख्त न होने के चलते शव को मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस इलाके के लोगों से पूछताछ कर रही है कि क्या उन्होंने पिछले कुछ दिनों में क्षेत्र में अजनबी लोगों को या अजनबी वाहनों को देखा है या नहीं। इसके साथ ही आसपास के जनपदों में भी पुलिस को सूचित कर दिया है कि उनके यहां से इस आयु वर्ग का कोई व्यक्ति लापता तो नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed