{"_id":"56f836ca4f1c1bd154f15347","slug":"ddar-two-communities-clashed-over-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"डडार में क्रिकेट के दौरान भिड़े दो समुदाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डडार में क्रिकेट के दौरान भिड़े दो समुदाय
अलीगढ़/ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
कि्केट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली के गांव डडार अलूपुरा में क्रिकेट खेलने के दौरान दो पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें एक युवक के गंभीर चोटें आई हैं उसे नाजुक हालत में मेडिकल में भर्ती कराया गया है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण गांव का माहौल गर्मा गया है।
कोतवाली के गांव डडार अलूपुरा में रविवार सुबह कुछ युवक क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान बॉलिंग करने को लेकर दो खिलाड़ियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला बढ़ गया तो दोनों के साथी भी झगड़े में शामिल हो गए।
दोनों ओर विकेट और बल्लों से जमकर मारपीट होने लगी। इसमें बीपी सिंह पुत्र सोरन सिंह निवासी डडार के गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित की मां माया देवी ने बताया कि झगड़े के दौरान उसके बेटे ने भागने की कोशिश की तो उसके बेटे को कुछ लोगों ने घेर लिया और उसे जमकर मारापीटा तथा अधमरा कर खेतों में फेंक कर चले गए। पीड़ित की ओर से कोतवाली में तहरीर दे दी है।