फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Daughters of Kanchanpur are suffering from stomach ache, four died in two months

Aligarh News: पेट दर्द से कराह रहीं कंचनपुर की बेटियां, दो माह में चार की मौत

Mon, 20 Jan 2025 12:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Mon, 20 Jan 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Daughters of Kanchanpur are suffering from stomach ache, four died in two months
शनिवार रात करीब 11 बजे गांव कंचनपुर निवासी सावित्री (18) पुत्री जसवीर सिंह के पेट में अचानक दर्द उठा, परिजन एक अस्पताल से लेकर दूसरे अस्पताल में दौड़ते रहे। कासगंज ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। दो माह में पेट दर्द के एक ही तरह के लक्षणों से पीड़ित गांव की चार बेटियों की मौत हो चुकी हैं। ग्रामीण दहशत में है।
विज्ञापन


सावित्री के दर्द उठने पर परिजन पहले कस्बा सांकरा के निजी चिकित्सक के पास ले गए, वहां से छपरा के एक निजी अस्पताल ले गए। यहां से भी उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने कासगंज ले जाने की सलाह दी, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर गांव में पहुंच गए। परिजन ने रविवार दोपहर सांकरा घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतका तीन बहनों व दो भाइयों में दूसरे नंबर की थी।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान आरती देवी के पति लोकेंद्र कुमार ने बताया कि अचानक लड़कियों के पेट में दर्द उठता है, उन्हें परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले जाते हैं, लेकिन उनकी मौत हो जाती है। एक के बाद एक कर चार मौत हो चुकी हैं। एक तरह की बीमारी और एक जैसे लक्षण रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि करीब दो माह में गांव की सुमन (16) पुत्री राधेश्याम, संजना (16) पुत्री सुखराम, ललिता (26) पुत्री कृपाल की पेट में दर्द उठने के बाद मौत हो चुकी है। उन्होंने गांव में बीमारी फैलने की आशंका जताई है, इससे गांव में दहशत भी बनी हुई है। ग्राम प्रधान के पति ने इसकी जानकारी बिजौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दी है। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि प्रधान से जानकारी मिली है, सोमवार को गांव में चिकित्सकों की टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।




अचानक उठता है तेज दर्द...कुछ ही घंटों में चली जाती है जान

ग्रामीणों की माने तो मरने वाले चारों लड़कियों के पेट में तेज दर्द उठा और वह उसे बर्दाश्त नहीं कर पा रही थीं। परिजन और ग्रामीण उन्हें लेकर अस्पताल और चिकित्सकों के पास भी पहुंचे, लेकिन कुछ घंटे में ही मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि पता नहीं यह कौन सी बीमारी है, जो बेटियों की जान ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed