फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Daughter in law murdered for not getting five lakh rupees and car in dowry

Aligarh: पांच लाख रुपये और कार मांगी, न मिलने पर कर दी बहू की हत्या, मां के लिए बिलखती रह गई मासूम

Sat, 09 Sep 2023 04:34 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 09 Sep 2023 04:34 PM IST
सार

मांग पूरी ना होने पर दो माह पहले ससुराली मानसी को मायके में छोड़ गए । मंगलवार को रिश्तेदारों ने समझौता कराया, तो मानसी को ससुराल भेज दिया गया। ससुराल के लोगों ने फिर से उसकी पिटाई की तथा अतिरिक्त दहेज की मांग की। जिस पर शुक्रवार को माता, पिता मजूपुर पहुंचे तथा मांग पूरी करने को समय मांगा और घर वापिस लौट गए। 

विज्ञापन
Daughter in law murdered for not getting five lakh rupees and car in dowry
मृतका मानसी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ में गोंडा के गांव मजूपुर में अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये और कार न मिलने पर शनिवार को ससुरालियों ने विवाहिता की हत्या कर दी। मृतका के पिता ने आरोप लगाते हुए थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक विजयकांत शर्मा पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गए। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका पर एक अबोध बच्ची है।
विज्ञापन


थाना सासनीगेट के मोहल्ला गंभीरपुरा निवासी भगवान स्वरूप शर्मा ने बताया कि पुत्री मानसी तिवारी की शादी गोंडा के गांव मजूपुर निवासी रूपेश तिवारी पुत्र भूदेव तिवारी के साथ जुलाई 2021 में संपूर्ण दान दहेज देकर की थी। शादी के बाद से मानसी को अतिरिक्त दहेज के रूप में पांच लाख रुपये और कार के लिए पति रूपेश तिवारी , सास पुष्पा देवी, जेठ लोकेश तिवारी व मुकेश तिवारी, ननद अलका द्वारा शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। 
विज्ञापन


मांग पूरी ना होने पर दो माह पहले ससुराली मानसी को मायके में छोड़ गए । मंगलवार को रिश्तेदारों ने समझौता कराया, तो मानसी को ससुराल भेज दिया गया। ससुराल के लोगों ने फिर से उसकी पिटाई की तथा अतिरिक्त दहेज की मांग की। जिस पर शुक्रवार को माता, पिता मजूपुर पहुंचे तथा मांग पूरी करने को समय मांगा और घर वापिस लौट गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने आरोप लगाया है कि शनिवार सुबह सभी आरोपियों ने मिलकर मानसी की हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव कब्जे में ले लिया तथा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed