{"_id":"5ed156208ebc3e903730180e","slug":"daughter-hold-legs-state-health-minister-for-treatment-her-mother-aligarh-news-ali234860620","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य राज्यमंत्री का पैर पकड़कर मां के इलाज को गिड़गिड़ाई बेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य राज्यमंत्री का पैर पकड़कर मां के इलाज को गिड़गिड़ाई बेटी
विज्ञापन
स्ट्रेचर को धक्का लगाकर अस्पताल ले जाते स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग।
- फोटो : CITY OFFICE
कोरोना संकट के बीच कितनी लापरवाही बरती जा रही इसकी बानगी शुक्रवार को देखने को मिली, जब प्रदेश सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय निरीक्षण के लिए पहुंचे। दुर्घटना में घायल मां के इलाज के लिए बेटी को राज्यमंत्री के पैरों में गिरकर गिड़गिड़ाना पड़ा। इसके बावजूद इमरजेंसी पर तैनात स्टाफ ने घायल महिला को भर्ती नहीं किया। निरीक्षण के बाद लौट रहे राज्यमंत्री की नजर बाहर स्ट्रेचर पर घायल महिला पर पड़ी तो वे अपनी कार से उतर कर स्ट्रेचर को धक्का लगाने पहुंच गए। राज्यमंत्री के कहने पर महिला को इमरजेंसी में भर्ती किया गया। इधर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने सीएमओ से इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर व फार्मासिस्ट के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की सिफारिश की है।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग शुक्रवार को पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण करने पहुंचे। उसी समय अतरौली में छर्रा रोड पर गांव तेवथू के पास दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक बुजुर्ग महिला और एक युवक को उपचार के लिए इमरजेंसी लाया गया था। इमरजेंसी के चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को कहीं और ले जाने के लिए कह दिया। युवक को उसके परिवार वाले ट्रामा सेंटर ले गए। मगर, अतरौली के काजिमाबाद की घायल 60 वर्षीय विनेश की बेटी डॉली इमरजेंसी के गेट पर स्वास्थ्य राज्य मंत्री का पैर पकड़कर मां का इलाज कराने के लिए गिड़गिड़ाने लगी।
इस पर मंत्री यह कहते हुए आगे बढ़े कि बिना इलाज किसी भी मरीज को सरकारी अस्पताल से लौटने नहीं देंगे। मंत्री के अस्पताल के अंदर जाते ही स्वास्थ्यकर्मियों ने दर्द से तड़पती महिला को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। निरीक्षण के बाद लौटते समय जब स्वास्थ्य मंत्री की नजर पड़ी तो वह अपनी कार से उतरकर स्ट्रेचर को धक्का देकर मरीज को अस्पताल के अंदर ले जाने लगे। मंत्री के कहने पर महिला को भर्ती किया गया। स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने मामले की जांच कराने का आदेश दिया है। इधर, अस्पताल के सीएमएस डॉ. वीपी गुप्ता ने सीएमओ को इमरजेंसी के मेडिकल ऑफिसर डॉ. इस्लाम और फार्मासिस्ट धर्मेंद्र सिंह के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई के लिए लिखा है।
विज्ञापन
मंत्री के जाने के बाद महिला का सीटी स्कैन, एक्सरे
अतरौली-कासगंज मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हुई काजिमाबाद की 60 वर्षीय महिला विनेश का उपचार पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में शुरू हो गया है। स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग के जाने के बाद महिला का सीटी स्कैन एवं एक्सरे आदि करवाया गया है। महिला के रिश्तेदार कुलदीप चौहान ने बताया कि पहले उपचार में लापरवाही बरती गई। अब चिकित्सक ठीक से काम कर रहे हैं। सीएमएस डॉ. वीपी गुप्ता ने बताया कि महिला का उपचार चल रहा है। उसे हर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराया जाएगा।