{"_id":"679df20e76f3a6c5df05ee26","slug":"date-of-application-for-admission-to-amu-undergraduate-ballb-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMU: स्नातक-बीएएलएलबी में प्रवेश के आवेदन की तिथि बढ़ी, विलंब शुल्क के साथ 15 फरवरी तक भर सकेंगे फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMU: स्नातक-बीएएलएलबी में प्रवेश के आवेदन की तिथि बढ़ी, विलंब शुल्क के साथ 15 फरवरी तक भर सकेंगे फॉर्म
Sat, 01 Feb 2025 03:36 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 01 Feb 2025 03:36 PM IST
सार
सहायक परीक्षा नियंत्रक (प्रवेश) मोहम्मद फैसल खान ने बताया कि 8 फरवरी तक प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किए जाएंगे। विलंब शुल्क 300 रुपये के साथ 15 फरवरी तक आवेदन किए जाएंगे।
विज्ञापन
एएमयू
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) ने वर्ष 2025-26 सत्र के लिए अलग-अलग पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने की तिथि बढ़ा दी है। दो जनवरी से आवेदन किए जा रहे हैं। पहले 31 जनवरी तक आवेदन करने की तिथि थी, जबकि 7 फरवरी तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन होना था।
विज्ञापन
सहायक परीक्षा नियंत्रक (प्रवेश) मोहम्मद फैसल खान ने बताया कि 8 फरवरी तक प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किए जाएंगे। विलंब शुल्क 300 रुपये के साथ 15 फरवरी तक आवेदन किए जाएंगे। आवेदन में संशोधन के लिए 16 से 18 फरवरी तक विंडो खुली रहेगी। उन्होंने कहा कि बीए की प्रवेश परीक्षा नौ अप्रैल और कक्षा 11 व डिप्लोमा इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा 27 अप्रैल को होगी। बीए (ऑनर्स) फ्रेंच, जर्मन, स्पेनिश, इंटरनेशनल स्टडीज की प्रवेश परीक्षा 9 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन
इसी तरह से बीएससी (ऑनर्स) कृषि (वित्तविहीन) की प्रवेश परीक्षा 13 अप्रैल को होगी। बीएससी (ऑनर्स) विज्ञान, जीव विज्ञान, बी.कॉम, बीए (ऑनर्स) कला, सामाजिक विज्ञान प्रवेश परीक्षा 13 अप्रैल को होगी। उन्होंने बताया कि बीएससी-डिप्लोमा पैरामेडिकल कोर्स की प्रवेश परीक्षा 16 अप्रैल को होगी। बीएएलएलबी की प्रवेश परीक्षा 20 अप्रैल और बीएससी नर्सिंग की 22 अप्रैल को होगी। डिप्लोमा इंजीनियरिंग, सीनियर सेकेंडरी स्कूल विज्ञान, सीनियर सेकेंडरी स्कूल (मानविकी, वाणिज्य), ब्रिज कोर्स की प्रवेश परीक्षा 27 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन