फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Darkness at night from PAC of Ramghat Road to Harduaganj

Aligarh News: रामघाट रोड के पीएसी से हरदुआगंज तक रात में अंधेरा, आने-जाने में लगता है डर

Sat, 22 Apr 2023 02:59 AM IST
चमन शर्मा रिंकू शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़
रिंकू शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 22 Apr 2023 02:59 AM IST
सार

रामघाट रोड -कल्याण मार्ग पर स्थिति और भी विकराल है। यहां क्वार्सी चौराहे तक तो पोलों पर लाइटें लगी हुई हैं, लेकिन उसके बाद तालानगरी तक लगे पोल लाइटों के अभाव में सूने पड़े हुए हैं। 

विज्ञापन
Darkness at night from PAC of Ramghat Road to Harduaganj
रामघाट रोड़ पर नहीं है लाइट - फोटो : रूपेश कुमार

विस्तार

अलीगढ़ महानगर में भले ही नगर निगम एवं प्रशासन बेहतर प्रकाश व्यवस्था का दावा करता हो, लेकिन हकीकत इससे कहीं दूर है। शहर में प्रवेश करने वाले बाहरी मार्गों पर शाम होते ही अंधेरे का राज हो जाता है। शहर के रामघाट रोड -कल्याण मार्ग पर स्थिति और भी विकराल है। यहां क्वार्सी चौराहे तक तो पोलों पर लाइटें लगी हुई हैं, लेकिन उसके बाद तालानगरी तक लगे पोल लाइटों के अभाव में सूने पड़े हुए हैं। 

विज्ञापन


इससे इस इलाके में रात में सफर करने वाले वाहन चालकों एवं राहगीरों को हर वक्त किसी न किसी अनहोनी की आशंका बनी रहती है। इतना ही नहीं रोड पर यातायात पुलिस और परिवहन विभाग की ओर से भी कोई साइन बोर्ड तक नहीं लगाए गए हैं। इससे लोगों को रात के अंधेरे में आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


रामघाट रोड पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें
विज्ञापन
विज्ञापन


क्वार्सी चौराहे से लेकर पीएसी तक एकाध पोल पर ही लाइट के बल्व टिमटिमाते नजर आ जाएंगे, लेकिन पीएसी से लेकर देवसैनी मोड़, तालसपुर, डीपीएस, तालानगरी इंड्रस्ट्रीयल एरिया, हरदुआगंज तक रोड पर न कोई साइन बोर्ड लगा है और न ही कोई रेडियम, सोडियम एवं एलईडी लाइटें लगी हुई है। इससे शाम ढ़लते ही यहां अंधेरा पसर जाता है। 

शहर के बाहरी छोर के मार्ग पर रहता हैं अंधेरा 
शहर में प्रवेश करने के चार मुख्य मार्ग हैं। आगरा रोड, मथुरा रोड, रामघाट रोड और बन्नादेवी क्षेत्र का जीटी रोड। इनमें रामघाट रोड अहम माना जाता है, लेकिन सूरज ढ़लने के साथ ही इस रोड पर अंधेरा छा जाता है। क्वार्सी चौराहे से तालानगरी तक लगे पोलों पर लाइटों का अभाव बना हुआ है। हालांकि कुछ समय पहले तक रोड पर सोलर इंडिकेटर लगे हुए थे, लेकिन अब वह भी दिखाई नहीं पड़ते हैं। अंधेरे के चलते यहां आए दिन लोग हादसों के साथ ही लूट, छिनैती, छेड़छाड़ जैसी घटनाओं का शिकार बनने को मजबूर हैं। यहां पर मैरिज होम, औद्योगिक क्षेत्र तालानगरी होने के कारण कई प्रमुख कंपनियों की फैक्टरी, कारखाने एवं कार्यालय भी बने हुए हैं।


यहां भी पसरा रहता है अंधेरा 
क्वार्सी चौराहे से लेकर कयामपुर मोड़ तक और एटा चुंगी तक लगी अधिकांश पोलों की लाइटें खराब होने से अंधेरा पसरा पड़ा रहता है। इसके अलावा धनीपुर मंडी से बौनेर मोड़, घंटाघर से दीवानी न्यायालय, तस्वीर महल, जेल पुल, कोल तहसील तिराहा, जीटी रोड बन्नादेवी से लेकर सारसौल चौराहे तक, एसएसपी कार्यालय से लेकर कलेक्ट्रेट, नकवी पार्क से सर्किल तक अंधेरा ही दिखाई पड़ता है। मीनाक्षी पुल, नौरंगाबाद पुल, कठपुला रसलगंज, हाथरस अड्डा, सासनीगेट चौराहा, आगरा रोड, मथुरा रोड पर भी अंधेरा छाया रहता है।  

इनका कहना है ...
रामघाट रोड समेत शहर के जिन इलाकों में रात में अंधेरा छाया रहता है वहां पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था के लिए नगर निगम एवं संबंधित विभागों को निर्देश दिए जाएंगे, ताकि रात के समय वाहन चालकों एवं राहगीरों को आने-जाने में किसी प्रकार की समस्या पैदा न हों। - इंद्र विक्रम सिंह, जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed