{"_id":"653036621c0ed350410b71c5","slug":"dargah-locked-devotees-praying-on-the-doorstep-aligarh-news-c-108-1-atl1001-566-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: दरगाह में ताला, चौखट पर दुआ कर रहे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: दरगाह में ताला, चौखट पर दुआ कर रहे श्रद्धालु
Thu, 19 Oct 2023 01:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 01:17 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ के विधि अधिकारी अब्दुल मुबीन खां की ओर से दरगाह कमेटी के 11 पदाधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि लोगों की शिकायत प्राप्त होने पर हुई जांच में दरगाह इंतजामिया कमेटी के खिलाफ लगाए गए इल्जाम सही मिले हैं।
विज्ञापन
गांव खेड़ा स्थित दरगाह में ताला लगा होने से चौखट पर ही पूजा करते श्रद्धालु
- फोटो : संवाद
विस्तार
गांव खेड़ा स्थित दरगाह पीर साहब में भ्रष्टाचार व गबन के आरोपों में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से वहां ताला पड़ा है। जिसकी वजह से श्रद्धालु चौखट पर ही दुआ करने को मजबूर हैं। दरगाह के अंदर प्रवेश नहीं मिलने से श्रद्धालुओं में मायूसी है। उधर, सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने दरगाह कमेटी के लोगों को नोटिस देकर 15 दिन में जवाब मांगा है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ के विधि अधिकारी अब्दुल मुबीन खां की ओर से दरगाह कमेटी के 11 पदाधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि लोगों की शिकायत प्राप्त होने पर हुई जांच में दरगाह इंतजामिया कमेटी के खिलाफ लगाए गए इल्जाम सही मिले हैं। जिसके बाद जिला प्रशासन द्वारा कमेटी के खिलाफ वक्फ की आमदनी को खुर्द-बुर्द करने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
इस मामले में कमेटी के चार लाेग जेल में हैं, कुछ अभी फरार हैं। जिसके चलते दरगाह में ताला लगा है। जिससे दरगाह के प्रबंधन पर असर पड़ रहा है। तीन पेड़ बोर्ड की अनुमति के बिना ही खुर्द बुर्द कर दिए गए। प्रबंध समिति का कार्य संतोषजनक व वक्फ हित में नहीं है। अत: 15 दिन के अंदर जवाब दें कि कमेटी को क्यों न बरखास्त कर दिया जाए।
विज्ञापन