{"_id":"6716f40a0519d457ef0d37c7","slug":"dap-was-there-yet-it-was-not-distributed-farmers-returned-empty-handed-aligarh-news-c-2-1-ali1010-515109-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: डीएपी थी फिर भी नहीं बांटी, खाली हाथ लौटे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: डीएपी थी फिर भी नहीं बांटी, खाली हाथ लौटे किसान
Tue, 22 Oct 2024 06:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Tue, 22 Oct 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
गांव बिजौली नगला स्थित साधन सहकारी समिति में डीएपी थे। किसान भी सुबह से पहुंच गए थे, लेकिन समिति सचिव ने वितरण नहीं किया। इससे दिन भर किसान परेशान रहे। बीच-बीच में किसानों ने विरोध जताते हुए नारेबाजी भी की। दोपहर बाद किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ा।
चंदौआ गोवर्धनपुर निवासी किसान सोमदत्त वर्मा ने बताया सचिव रमेश चंद्र ने कहा था सोमवार को डीएपी का वितरण किया जाएगा। इस पर सोमवार की सुबह छह बजे से ही किसान समिति में पहुंच गए थे। इसके बावजूद सचिव ने पुलिस को बुलाने की बात कहकर डीएपी का वितरण नहीं किया। दोपहर एक बजे तक पुलिस नहीं आई। इसके बाद सचिव ने सूचना दी कि मंगलवार को पुलिस की मौजूदगी में डीएपी बांटी जाएगी।
किसान विनोद कुमार, राकेश कुमार, रूप किशोर, मंगल सिंह, चंद्रवीर, पवन चौधरी, रामकिशोर, पंडित ओम दत्त, मंजू देवी, सोमवती देवी का कहना था कि पुलिस की मौजूदगी में ही डीएपी का वितरण करना था तो पहले से थाने से पुलिस का इंतजाम करना चाहिए था। सुबह से दोपहर तक वह लोग भूखे-प्यासे समिति में डटे रहे, लेकिन एक दाना डीएपी नहीं मिली।