फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Damage crops and vegetables due to rain

अलीगढ़ः बारिश से मौसम बदला, धान, सरसों और सब्जियों को नुकसान

Tue, 19 Oct 2021 12:58 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Damage crops and vegetables due to rain
अतरौली में बारिश के बाद जलमग्न धान की फसल को बाहर निकालती महिलाएं। - फोटो : ATHROLI
बेमौसम की बरसात जारी है। रविवार से सोमवार शाम तक लगभग 65 मिलीमीटर बारिश हुई है। हवा की रफ्तार तेज है। ऐसे में अचानक गुलाबी ठंड हो गई है। बरसात के कारण आम जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। सोमवार को पूरे दिन हुई बारिश से सरकारी दफ्तरों से लेकर बाजारों और कारखानों तक उपस्थिति प्रभावित हुई। तेज हवाओं से गरमी अब नहीं सता रही है। सोमवार को पूरे दिन बाजारों में ग्राहकों की संख्या बहुत सीमित रही। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, मंगलवार की हल्की बारिश होने की संभावना है। पिछले वर्ष अक्तूबर में इन दिनों बिल्कुल बारिश नहीं हुई थी। बारिश के कारण धान, सरसों, आलू और सब्जियों की फसलों को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

मौसम में अचानक परिवर्तन से एसी कूलर बंद हो गए हैं। पंखों की रफ्तार भी कम हुई है। आने वाले दिनों में भी मौसम ठंडा रहने का अनुमान है। बारिश के कारण जगह जगह जलभराव से खासी परेशानी हो रही है। जगह-जगह जलभराव होने से मलेरिया, डेंगू का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

उपनिदेशक कृषि यशराज सिंह ने बताया कि जहां धान की फसल कटी पड़ी है। उसके जमने की संभावना है, उसमें अंकुर हो सकता है। सरसों और आलू की ताजा फसल है, वो छोटी होने के कारण डूब गई है। कई जगह फसल गिर गई है। गोभी, बंदगोभी, बैगन, पालक, साग, टमाटर, धनिया और हरी मिर्च की सब्जियों को नुकसान हुआ है। कृषि विभाग, राजस्व विभाग और लेखपाल की टीमें बनाकर सर्वे कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फसलों के नुकसान की खबर दें किसान
जिला कृषि अधिकारी रामप्रवेश वर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ 2021 के क्रियान्वयन के लिए एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी आफ इंडिया लिमिटेड को अधिकृत किया गया है, जिन किसानों ने खरीफ में अपनी फसल का बीमा कराया है, वह बेमौसम तेज बारिश, अतिवृष्टि एवं तेज हवा से फसलों को हुई क्षति की रिपोर्ट एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड के टोल फ्री नंबर 18008896868 एवं जिला एवं तहसील स्तरीय प्रतिनिधियों को फसल नुकसान के 72 घंटे के लिखित सूचना अवश्य दें, जिससे उनको प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत बीमा कवर से लाभान्वित कराया जा सके।

उन्होंने बताया कि आजाद कुमार पांडे जिला प्रबंधक क्वारसी कृषि फार्म के दूरभाष नंबर (94531 69170 एवं 7310007009), नितिन कुमार प्रतिनिधि एआईसी अतरौली कार्यालय उप संभागीय कृषि अधिकारी (8218564074), मोहित कुमार प्रतिनिधि एआईसी इगलास, राजकीय कृषि बीज भंडार इगलास (8755538283), सुनील कुमार प्रतिनिधि एआईसी (97203 94622 एवं 6397075972), रवि कुमार प्रतिनिधि एआईसी कोल (8445201308) एवं जयप्रकाश प्रतिनिधि एआईसी गभाना, राजकीय कृषि बीज भंडार सोमना (8223253956 एवं 9084372202) को सूचना दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed