किसान की करुण कथा: दबंग देते हैं बेटे का धर्म परिवर्तन करने की धमकी, कहते हैं- तुम्हारी जमीन भी हड़प लूंगा
किसान ने एसडीएम गभाना व चंडौस पुलिस से मामले में शिकायत करते हुए अपने परिवार की सुरक्षा एवं दबंगों पर कार्रवाई की गुहार लगाई है। हिंदू सेना के प्रदेश महामंत्री कुलदीप पंडित ने इस प्रकरण को गंभीर बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विस्तार
थाना चंडौस क्षेत्र के गांव इमलहरा के एक किसान ने गांव के ही दूसरे संप्रदाय से जुडे़ लोगों पर नाबालिग बेटे को धमकाकर धर्म परिवर्तन करने व 27 बीघा जमीन हड़प लेने का आरोप लगाया है। किसान ने इस मामले में एसडीएम गभाना व चंडौस पुलिस से शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। हालांकि एसडीएम व इलाका पुलिस ने मामला संज्ञान में न आने और किसी प्रकार की शिकायत न मिलने की बात कही है।
गांव इमलहरा निवासी किसान शेरपाल सिंह का आरोप है कि गांव के ही दूसरे संप्रदाय से जुड़े लोग दबंगई करते हैं। कई लोगों को डरा-धमकाकर अब तक धर्म परिवर्तन करा चुके हैं। दबंग उसके परिवार को भी प्रताड़ित कर रहे हैं। नाबालिग बेटे को डराकर धर्म परिवर्तन करने को दबाव बना रहे हैं। किसान शेरपाल का आरोप है कि उसके बेटे और उसके हिस्से की 27 बीघा जमीन को हड़प लेने की धमकी दे रहे हैं। विरोध पर पूरे परिवार को जान से मार डालने की धमकी दे रहे हैं।
प्रकरण के बारे में पीड़ित किसान की ओर से अभी तक किसी प्रकार की लिखित व मौखिक शिकायत नहीं मिली है। अपने स्तर से जांच कराकर अग्रिम कार्रवाई कराएंगे। -प्रमोद कुमार मलिक, प्रभारी निरीक्षक चंडौस
विज्ञापन विज्ञापन
किसान की ओर से अभी तक कोई प्रार्थना पत्र या शिकायत का मामला संज्ञान में नहीं आया है। इसकी इलाका पुलिस व राजस्व टीम को भेजकर जांच कराई जाएगी। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। -भावना विमल, एसडीएम गभाना