{"_id":"685a72b5fdc3bdcbf205e8f3","slug":"cyber-thugs-robbed-the-money-collected-for-daughter-wedding-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cyber Crime: बेटी की शादी के लिए जुटाई रकम साइबर ठगों ने उड़ाई, मिली वापस, खिला चेहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cyber Crime: बेटी की शादी के लिए जुटाई रकम साइबर ठगों ने उड़ाई, मिली वापस, खिला चेहरा
Tue, 24 Jun 2025 03:11 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 24 Jun 2025 03:11 PM IST
सार
देवराज सिंह के एपीके फाइल डाउनलोड कराकर साइबर ठगों ने ठगी को अंजाम दिया था। उन्होंने पेंशन के रुपये बच्चों की शादी के लिए जमा कर रखे थे। अज्ञात नंबर से मैसेज भेजकर ठगों ने उनके खाते से चार लाख 58 हजार 797 रुपये उड़ा दिए।
विज्ञापन
धनराशि वापस मिलने के बाद खुश दिखे देवराज सिंह
- फोटो : पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साइबर ठगों द्वारा की गई ठगी की दो घटनाओं में 5.47 लाख रुपये वापस कराए गए हैं। जिनमें एक प्रकरण में बेटी की शादी के लिए सेवानिवृत्त बुजुर्ग द्वारा जुटाई गई रकम ठग ली गई थी। उस रकम को भी वापस कराया गया है। रकम वापसी पर पीडि़त ने पुलिस का आभार जताया है।
विज्ञापन
एसपी क्राइम ममता कुरील ने बताया कि हरदुआगंज क्षेत्र के गांव अलहदादपुर निवासी व हाइडिल विभाग से सेवानिवृत्त देवराज सिंह के एपीके फाइल डाउनलोड कराकर साइबर ठगों ने ठगी को अंजाम दिया था। उन्होंने पेंशन के रुपये बच्चों की शादी के लिए जमा कर रखे थे। अज्ञात नंबर से मैसेज भेजकर ठगों ने उनके खाते से चार लाख 58 हजार 797 रुपये उड़ा दिए। इस शिकायत पर जांच करते हुए साइबर सेल प्रभारी राहुल चौधरी व उनकी टीम ने तीन लाख एक हजार 797 रुपये वापस कराए हैं।
विज्ञापन
इधर, साइबर थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि 20 मई को नई बस्ती निवासी प्रिया वर्मा से नर्सिंग कॉलेज में एडमिशन कराने के नाम पर ठगे गए दो लाख 43 हजार रुपये ठगे गए थे। यह रकम भी वापस कराई गई है।
विज्ञापन