{"_id":"602d70968ebc3ee9614de842","slug":"cyber-hacker-bail-rejected-city-office-news-ali256532788","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी पेटीएम एकाउंट बेचने वाले हैकर की जमानत याचिका खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी पेटीएम एकाउंट बेचने वाले हैकर की जमानत याचिका खारिज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जामताड़ा सहित देश के अन्य कोनों में बैठे हैकरों को फर्जी पेटीएम बैंक एकाउंट बनाकर बेचने वाले साइबर हैकर की जमानत अर्जी सत्र न्यायालय से खारिज हो गई है। अब उसके पिता ने जमानत के लिए हाईकोर्ट की शरण ली है।
साइबर हैकिंग व ऑनलाइन ठगी के खिलाफ चल रहे अभियान में साइबर थाना पुलिस ने 6 फरवरी को अफरोज अब्बासी पुत्र शहाबुद्दीन निवासी वार्ड नंबर 12 कृष्णा नगर नगर पंचायत निचलौल महाराजगंज को गोरखपुर से गिरफ्तार किया था और सात फरवरी को यहां जेल भेजा था। निचली अदालत ने पूर्व में ही उसकी जमानत खारिज हो गई थी। अब सत्र न्यायालय से भी उसकी जमानत खारिज हो गई है। इस बात की पुष्टि खुद इंस्पेक्टर साइबर थाना स्तर से की गई है। साथ में पिता की ओर से हाईकोर्ट में जमानत अर्जी दायर की जा रही है।
महाराष्ट्र से नहीं मिला इनपुट, खंगाला जा रहा स्थानीय रिकार्ड
साइबर ठगी में महाराष्ट्र पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए रालोद नेता संजीव सूर्यवंशी से वहां अभी पूछताछ चल रही है। इससे ज्यादा कोई ब्योरा महाराष्ट्र से अभी तक स्थानीय पुलिस को नहीं मिला है। जानकारी मिली है कि लगातार लंबे समय से मिल रही कई हजार शिकायतों के आधार पर इसे गिरफ्तार किया गया है। इसलिए अभी पूछताछ के बाद आगे कोई कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
दो दिन पहले महाराष्ट्र पुलिस ने यहां आकर साइबर थाना पुलिस व सासनी गेट पुलिस की मदद से रालोद नेता संजीव सूर्यवंशी को गिरफ्तार किया था, जिस पर प्रधानमंत्री बीमा योजना के नाम पर कई राज्यों में लोगों से ठगी का आरोप है। उसका नेटवर्क महाराष्ट्र के अलावा राजस्थान, कर्नाटक में भी इसी तरह की ठगी करता आ रहा था।
एएसपी/सीओ विकास कुमार बताते हैं कि उसके खिलाफ यहां कार्रवाई करने आई महाराष्ट्र पुलिस ने इतना ही बताया था कि कई हजार लिखित शिकायतें मिली हैं। वहां अभी पूछताछ जारी है। अभी वहां से कोई इनपुट नहीं मिला है। हां, इतना जरूर है कि हम स्थानीय स्तर पर उसका रिकार्ड खंगाल रहे हैं। इस तरह के नेटवर्क की अन्य कंपनियों पर भी हमारी नजर है।