{"_id":"5e6fdd9a8ebc3ea8313962db","slug":"cyber-crime-aligarh-news-ali229268055","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक अकाउंट हैक कर ठगे 30 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक अकाउंट हैक कर ठगे 30 हजार रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहली गेट थाना क्षेत्र की प्रिंस कालोनी के एक मुर्गी पालन केंद्र के संचालक का रविवार को शातिरों ने फेसबुक अकाउंट हैक कर उनके दोस्तों को पत्नी की बीमारी की संदेश भेजकर 30 हजार रुपये ठग लिए। सोमवार को मामले की जानकारी होने पर संचालक ने पुलिस को अज्ञात शातिरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
मुर्गी पालन केंद्र संचालक वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि फेसबुक पर उनका अकाउंट है। सोमवार को कुछ दोस्तों ने फोन कर अचानक से पत्नी की तबियत को लेकर बातचीत की तो भौचक्का रह गए। दोस्तों से बातचीत करने पर पता लगा कि उनके फेसबुक अकाउंट से दोस्तों को पत्नी के बीमार होने और इलाज में मदद करने को पैसे देने का संदेश किया गया है। इस पर उन्होंने तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने फेसबुक अकाउंट हैक होने की बात बताई। इस मामले में थाना पुलिस को अज्ञात शातिरों के खिलाफ तहरीर दी गई है। थाना देहली गेट इंस्पेक्टर के मुताबिक तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।