फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   CTET

सीटेट : पत्नियां दे रही थीं परीक्षा बाहर पति संभालते रहे बच्चे

Mon, 01 Feb 2021 01:41 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
CTET
एसएमबी इंटर कॉलेज से सीटेट की परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यार्थी। - फोटो : CITY OFFICE
शहर के 41 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को करीब 25 हजार अभ्यर्थियों ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) दी। संकष्टी चतुर्थी पर व्रती महिला अभ्यर्थियों ने भी परीक्षा दी, जबकि उनके पति केंद्र के बाहर बच्चों को संभालते दिखे। सुबह साढ़े नौ बजे शुरू हुई पहली पाली की परीक्षा 12 बजे संपन्न हो गई थी। अभ्यर्थियों के अनुसार, संस्कृत के प्रश्न कठिन थे बाकी अन्य विषय के प्रश्न सामान्य रहे। संस्कृत के प्रश्नों को हल करने में समय ज्यादा लग गया।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों ने बताया कि पैटर्न भले ही पुराना हो, लेकिन प्रश्नों की पुनरावृत्ति नहीं हुई। विगत वर्षों के कुछ प्रश्न आए, लेकिन उनका पैटर्न बदल हुआ था। ऐसे में उन्हें प्रश्न हल करने में काफी सतर्कता बरतनी पड़ी। एसएमबी इंटर कालेज के अभ्यर्थियों ने बताया कि हिंदी का प्रश्नपत्र काफी अच्छा रहा। जबकि परीक्षा के दौरान केंद्र के बाहर महिला अभ्यर्थियों के पति बच्चों को संभाले हुए थे। कुछ नौनिहालों ने अपने पिता को काफी परेशान किया। परीक्षा केंद्र बने थ्री डॉट्स सेवामार्ग पब्लिक स्कूल के बाहर अभिजीत सिन्हा का बेटा शिवा अपनी मां से मिलने के लिए रो रहा था। दो बजे से दूसरी पाली की परीक्षा शुरू हुई, जो शाम साढ़े चार बजे छूटी।
विज्ञापन

प्रश्नपत्र अच्छा आया है। एक भाग सरल तो दूसरा हिस्सा कठिन था। जिसे पढ़ने वाला ही हल कर सकता है। अधिकांश प्रश्नपत्र हल कर दिया है, समय प्रबंधन में कुछ दिक्कत हो गई थी। -प्रशांत, हाथरस।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed