{"_id":"62990fd638a8d647ef25df7d","slug":"ct-scans-are-closed-in-deendayal-hospital-for-four-days-aligarh-news-ali2930078157","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : दीनदयाल चिकित्सालय में चार दिन से बंद हैं सीटी स्कैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : दीनदयाल चिकित्सालय में चार दिन से बंद हैं सीटी स्कैन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में चार दिनों से सीटी स्कैन यूनिट बंद पड़ी है। रविवार शाम आई आंधी में अस्पताल परिसर में लगा बिजली का खंभा टूट गया था, जो अभी तक सही नहीं हो पाया। यह खंभा खुद चिकित्सालय प्रबंधन को ठीक कराना है।
आधुनिक सुविधाओं से लैस चिकित्सालय में सोमवार सुबह से सीटी स्कैन यूनिट बंद है। हर दिन सीटी स्कैन कराने वाले 30 से 35 मरीज लौटाए रहे हैं। इन मरीजों को बाहर से सीटी स्कैन कराने की सलाह दी जा रही है। इस संबंध में जब जानकारी की गई तो पता चला कि अस्पताल परिसार में लगा बिजली का खंभा आंधी में टूट गया है। इसी खंभे से सीटी स्कैन यूनिट में बिजली की आपूर्ति हो रही थी। यह खंभा पेड़ में उलझकर गिरा। बृहस्पतिवार को पेड़ कटवाने का काम हुआ है। बता दें कि दीनदयाल चिकित्सालय परिसर में विद्युत व्यवस्था की देखरेख का जिम्मा प्रबंधन पर है। इसे लेकर सीएमएस डॉ. अनुपम भास्कर स्वीकारते हैं कि सीटी स्कैन यूनिट बंद पड़ी है। बिजली का खंभा दुरुस्त कराने का प्रयास जारी है। उम्मीद है कि कल तक सही हो जाएगा।
बकाया बिल भुगतान के लिए मांगा जा रहा बजट
अलीगढ़। दीनदयाल चिकित्सालय पर बिजली विभाग के 70 लाख रुपये के बकाये के नोटिस को लेकर सीएमएस डॉ.अनुपम भास्कर ने बताया कि निदेशालय स्तर से लगातार बजट मांगा जा रहा है। बृहस्पतिवार को भी उन्होंने इस विषय पर वार्ता की है। उम्मीद है कि जल्द बजट जारी हो जाएगा तो आपूर्ति का बकाया जमा किया जाएगा। ब्यूरो