{"_id":"607dcc9b8ebc3e5918522c46","slug":"crowd-of-migrant-at-aligarh-railway-station-city-office-news-ali2614582103","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में लॉकडाउन... अलीगढ़ में प्रवासियों का रेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में लॉकडाउन... अलीगढ़ में प्रवासियों का रेला
विज्ञापन
दिल्ली से लौटकर आये यात्री गांधी पार्क बस स्टैंड पर बस का इंतजार करते।
- फोटो : CITY OFFICE
कोरोना के चलते दिल्ली में सोमवार को लॉकडाउन घोषित होने के बाद वहां से हजारों लोगों ने अपने शहरों की ओर रुख कर लिया है। देर रात तक ट्रेन और बसों के जरिये अलीगढ़ में प्रवासियों के आने का सिलसिला जारी रहा। दिल्ली के आनंद बिहार और उप्र के कौशांबी के लिए देर शाम 150 बसें अलीगढ़ परिक्षेत्र से रवाना की गईं। ये बसें प्रवासियों को लेकर देररात में अलीगढ़ लौटीं।
इस स्थिति को देखते हुए रेलवे और रोडवेज को हाई अलर्ट पर रखा गया है। अनुमान के मुताबिक देर रात तक दिल्ली से करीब पांच हजार लोग अलीगढ़ आए। रोडवेज और रेलवे के अधिकारी टिकट बिक्री के आंकड़ों का आकलन करने में जुटे रहे। इधर, दिल्ली से प्रवासियों के पलायन की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गया। एसीएम प्रथम कुंवर बहादुर सिंह गांधी पार्क बस अड्डे, सारसौल बस अड्डे और मसूदाबाद बस अड्डे के पास डटे रहे। रेलवे स्टेशन पर एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी और एसीएम द्वितीय अंजुम बी निगाह बनाए रहीं।
जीआरपी और आरपीएफ को किया अलर्ट
एनसीआर के अधिकारियों ने जीआरपी और आरपीएफ को अलर्ट किया है। आरपीएफ पोस्ट कमांडर चमन सिंह तोमर ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर ट्रेनों से आ रहे यात्रियों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। इसके अलावा ट्रेनों में सीटों को लेकर कई झगड़े होने की शिकायतें मिल रही हैं। इनके निपटारे के लिए टीम तैयार की गई है। एसआई रवि सिवाच को इस टीम नेतृत्व करने का जिम्मा सौंपा गया है। वहीं, जीआरपी इंस्पेक्टर यशपाल सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए जीआरपी की टीम को भी अलीगढ़ जंक्शन सहित परिक्षेत्र के सभी स्टेशनों पर टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन
ट्रेनों के मुकाबलों बसों में अधिक भीड़
ट्रेनों में आरक्षित सीट पर ही यात्रा करने की अनुमति होने के चलते बसों से अधिक संख्या में यात्री आ रहे हैं। प्रभारी आरएम विनोद कुमार ने बताया कि अलीगढ़ परिक्षेत्र से देर रात तक 150 बसों को दिल्ली व कौशांबी के लिए भेजा गया। 50 बसों को रिजर्व में रखा गया है। अलीगढ़ से गई बसों से यात्री देर रात तक अलीगढ़ के सारसौल बस अड्डे और गांधी पार्क बस अड्डे पर पहुंचे। आरएम के मुताबिक टिकट बिक्री का आकलन कर दिल्ली से आने वाले लोगों की संख्या का मंगलवार तक पता लगाया जाएगा।
प्रशासन के लिए प्रवासी बनेंगे चुनौती
जिला प्रशासन के लिए कोविड का बढ़ता प्रसार कम चुनौती नहीं था कि इसी बीच दिल्ली में लगे लॉकडाउन के बाद वहां से आने वाले प्रवासियों की कोरोना जांच, उनको क्वारंटीन सेंटर में रखना, जो लोग बिना प्रशासन की निगाह में आए अपने घरों को पहुंच गए हैं, उनको घर-घर जाकर तलाशना बड़ी चुनौती के तौर पर सामने आएगा।
डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि घर वापसी कर रहे प्रवासी श्रमिकों की निगरानी को देहात में 1265 निगरानी टीमों को तैनात किया है। इसके अलावा ग्राम पंचायत वार क्वारंटीन सेंटर अगले 24 घंटे में दुरुस्त करने के आदेश दिए हैं। बाहर से लौटने वालों को हर हाल में अपने विषय में कोरोना कंट्रोल रूम के नंबर 05712420100, 05712420101 पर अपने विषय में सूचना देनी होगी।
कोरोना की जांच से बचने को भागे यात्री
रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के माध्यम से आने वाले बाहरियों की कोरोना जांच की व्यवस्था की गई है। मगर, इस जांच से बचने के लिए यात्रियों ने नायाब तरीका निकाल लिया है। रात 8:45 बजे और 9 बजे ईएमयू ट्रेन से दिल्ली से अलीगढ़ आए यात्रियों ने निकास द्वार के बजाय प्लेटफार्म नंबर सात होते हुए बाहर का रास्ता तलाश लिया। वह जांच से बचने के लिए इसी रास्ते से बाहर निकल गए।
प्लेटफार्म पर बिना मास्क 10 लोगों का चालान काटा
कोरोना को लेकर अलीगढ़ जंक्शन पर सख्ती बढ़ा दी गई है। सोमवार को बिना मास्क लगाए प्लेटफार्म पर पहुंचे 10 लोगों का चालान काटा गया। सभी पर 500-500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। सीएमआई संजय शुक्ला ने बताया कि यात्रियों को बिना मास्क के प्लेटफार्म पर ट्रेन के भीतर आने की अनुमति नहीं, जो लोग इस बात का पालन कर रहे हैं, उनके चालान काटे जा रहे हैं।

दिल्ली में लॉकडाउन लगने से अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर ईएमयू पैसेंजर से आए यात्री।- फोटो : CITY OFFICE