फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Crowd of devotees surges for Dauji Maharaj's birth anniversary celebrations.

Aligarh News: दाऊजी महाराज के जन्मोत्सव पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Fri, 18 Sep 2026 02:34 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Crowd of devotees surges for Dauji Maharaj's birth anniversary celebrations.
गौमत गांव स्थित श्री दाऊजी महाराज मंदिर में बृहस्पतिवार को को जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। दोपहर 12 बजे महाआरती हुई, जिसमें मुख्य यजमान सेवानिवृत्त आईजी सतेंद्रवीर सिंह शामिल हुए।
विज्ञापन

शाम छह बजे प्रदेश के राजस्व राज्यमंत्री सुरेंद्र दिलेर ने श्रद्धालुओं के साथ मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। जन्मोत्सव को लेकर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। साढ़े 12 बजे घंटे-घड़ियाल और शंखों की ध्वनि से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। हजारों श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर दाऊजी महाराज का आशीर्वाद लिया और जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा। इस दौरान मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक अरुण मित्तल, संजीव मित्तल, सौरभ मित्तल, राजकुमार गोयल, ग्राम प्रशासक ओमप्रकाश, चेयरमैन संजय शर्मा, बहादुर सिंह बघेल, मिथुन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed