{"_id":"676e38dcc346a533fb017f32","slug":"crowd-beat-up-container-driver-on-rumour-of-an-accident-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: हादसे की अफवाह पर कंटेनर चालक को भीड़ ने पीटा, पुलिस ने बचाकर कराया अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: हादसे की अफवाह पर कंटेनर चालक को भीड़ ने पीटा, पुलिस ने बचाकर कराया अस्पताल में भर्ती
Fri, 27 Dec 2024 10:49 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 27 Dec 2024 10:49 AM IST
सार
एक कंटेनर नो एंट्री में मीनाक्षी पुल से रामघाट रोड पर क्वार्सी की ओर आ रहा था। जैसे ही वह मीनाक्षी पुल से नीचे उतरा तो महाजन होटल के पास रास्ता संकरा होने के कारण कंटेनर स्कार्पियो से टकरा गया। इससे स्कार्पियो कुछ क्षतिग्रस्त हो गई। स्कार्पियो चालक ने शोर मचाया। मगर, कंटेनर चालक ने नहीं रोका।
विज्ञापन
किशनपुर तिराहे पर ट्रक से हुए एक्सीडेंट बाद चालक बाहर निकालते लोग
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ में क्वार्सी क्षेत्र के रामघाट रोड स्थित किशनपुर तिराहे पर 26 दिसंबर को स्कार्पियो को टक्कर मारकर आए कंटेनर को लेकर किसी ने अफवाह उड़ा दी कि पीछे कई लोगों को रौंदकर आया है। इस पर भीड़ ने चालक को घेरकर जमकर पिटाई कर दी। इससे चालक बेहोश हो गया। पुलिस ने उसे बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
26 दिसंबर की रात नौ बजे एक कंटेनर नो एंट्री में मीनाक्षी पुल से रामघाट रोड पर क्वार्सी की ओर आ रहा था। जैसे ही वह मीनाक्षी पुल से नीचे उतरा तो महाजन होटल के पास रास्ता संकरा होने के कारण कंटेनर स्कार्पियो से टकरा गया। इससे स्कार्पियो कुछ क्षतिग्रस्त हो गई। स्कार्पियो चालक ने शोर मचाया। मगर, कंटेनर चालक ने नहीं रोका। इसी बीच राहगीरों ने शोर मचा दिया कि यह कंटेनर पीछे कई लोगों को रौंदकर आया है। इस पर भीड़ ने कंटेनर के जाम में फंसते ही उसे घेर लिया। भीड़ ने चालक को खींचकर पीटना शुरू कर दिया। इससे मारपीट में चालक बेहोश हो गया। चौराहा पर मौजूद यातायात पुलिसकर्मी कुछ माजरा समझ पाते। तब तक वहां हंगामा होने लगा और जाम लग गया।
विज्ञापन
यातायात कर्मियों ने क्वार्सी पुलिस को सूचना देकर बुलाया। किसी तरह पुलिस ने भीड़ से कंटेनर चालक को बचाकर पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। क्वार्सी पुलिस के अनुसार कंटेनर नो एंट्री में कैसे आया इसकी जांच की जा रही है। अभी स्कार्पियो चालक की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन