{"_id":"577eadce4f1c1b6e697fc9c9","slug":"crooks-robbing-cede-its-rush-a-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटकर भागते बदमाश दबोचे, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूटकर भागते बदमाश दबोचे, एक गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
लूटकर भागते बदमाश दबोचे, एक गंभीर
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीटी रोड हाईवे स्थित पैराई-गभाना पुल पर बृहस्पतिवार देर शाम ट्रक चालक-हेल्पर को लूटकर भागते दो बदमाश इलाके के गांव टमकौली में ग्रामीणों ने दबोच लिए। इस दौरान एक बदमाश भाग जाने में सफल रहा।
दबोचे गए दोनों बदमाशों को पब्लिक ने बुरी तरह से पीटा। किसी तरह एक को पुलिस ने ग्रामीणों से मुक्त कराया, जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे देर रात पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। इधर, बदमाशों द्वारा चाकुओं से किए गए हमले में ट्रक हेल्पर भी जख्मी हुआ है, जिसका गभाना सीएचसी में इलाज कराया जा रहा है।
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जनपद के पृथ्वीपुर निवासी राजेंद्र यादव (ट्रक चालक), पड़ोसी गांव ककानी निवावी तुलसी प्रसाद (ट्रक हेल्पर) झांसी के एक ट्रांसपोर्टर के ट्रक पर कार्यरत हैं। बृहस्पतिवार दुपहर दो बजे वह झांसी के भगजपुरा से ट्रक में रद्दी लादकर मेरठ के मवाना रोड की फैक्ट्री के लिए रवाना हुए। शाम करीब आठ बजे उन्होंने ट्रक को जीटी रोड पर गभाना क्षेत्र में पैराई-गभाना पुल पर रोका और कुछ देर आराम करने के लिए खड़े हो गए। इसी बीच एक अपाचे बाइक पर तीन युवक उनके पास आए और उन्होंने चाकू आदि दिखाकर दोनों से लूट शुरू कर दी।
विज्ञापन
उन्होंने राजेंद्र से 7 हजार रुपये, मोबाइल व तुलसी से मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर तुलसी के कूल्हे व कंधे पर चाकू से प्रहार कर दिया, जिससे वह जख्मी हो गया। इसी बीच गभाना थाने के दरोगा गोपाल सिंह एक सिपाही के साथ गश्त करते हुए भरतरी से गभाना लौट रहे थे। उन्होंने जैसे ही घटना होते देखी तो बदमाशों को ललकारा। इस पर बदमाश बाइक पर सवार होकर बरौली रोड पर भागने लगे। दरोगा ने पीछा शुरू कर दिया और बरौली रोड पर सबसे पहले पड़ने वाले गांव टमकौली में अपने कुछ परिचितों को अपाचे सवार बदमाशों की जानकारी दे पकड़ने में मदद मांगी।
इस पर टमकौली के ग्रामीण सड़क पर आ गए और अपाचे बाइक को देखते ही रास्ता घेर लिया। इस दौरान सबसे पीछे बैठा बदमाश तो खुद को घिरता देख बाइक से उतरकर खेतों में भाग गया, जबकि दो को पब्लिक ने दबोच लिया और जमकर पीटना शुरू कर दिया। पीछे से आए दरोगा ने काफी रोकने की कोशिश की। मगर ग्रामीणों की भीड़ के आगे दरोगा की एक न चली।
तब तक खबर पर एसओ गभाना मो. असलम भी मय फोर्स के मौके पर आ गए और दोनों बदमाशों को बमुश्किल समझा-बुझाकर बचाया। इनमें से एक की हालत ज्यादा नाजुक है, जिसे मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। दूसरे पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम रामू पुत्र शिशुपाल निवासी भरतरी बताया है। घायल बदमाश का नाम पदम सिंह पुत्र सरदार सिंह दमकुल की नगरिया तोछीगढ़ इगलास बताया है और भागे हुए साथी का नाम दिनेश निवासी लखनपुरा अरनिया बुलंदशहर बताया है। खबर पर एसपी सिटी व सीओ गभाना भी मौके पर पहुंच गए थे। एसओ मो. असलम के अनुसार ट्रक चालक-हेल्पर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पूछताछ में घटनाएं भी खुलेंगी।
पुराना है गैंग..रोडवेज लूट में एक भाई जेल में
मौके पर पकड़े गए रामू व उसके साथियों का पुराना गैंग है। वह अक्सर हाईवे पर इसी तरह से लूट की वारदातों को अंजाम देते हैं। करीब डेढ़ साल पहले इसी तरह भरतरी गांव के पास सोहराब गेट डिपो की बस में लूट की घटना को अंजाम दिया था। उसमें भी बदमाशों ने चाकुओं से लूट की थी। इस लूट में आज मौके से पकड़े गए रामू का भाई बबलू आज तक जेल में है। एसओ के अनुसार इसके अलावा अन्य कई महत्वपूर्ण घटनाओं में भी इनकी भूमिका संदिग्ध है। पूछताछ में काफी कुछ साफ होगा।