{"_id":"61005a018ebc3e581f782246","slug":"crocodile-in-puddle-people-got-panic-city-office-news-ali2692060107","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः नई बस्ती पोखर में मगरमच्छ से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई बस्ती की पोखर में निकला मगरमच्छ।
- फोटो : CITY OFFICE
Link Copied
हेडिथाना बन्नादेवी क्षेत्र के अंतर्गत नई बस्ती में मगरमच्छ के आने से लोग दहशत में हैं। कोशिश के बावजूद मगरमच्छ पकड़ में नहीं आया है। बारिश के बाद जलभराव में मगरमच्छ पोखर से निकलकर बस्ती की गली में आ गया। इससे नई बस्ती में दहशत का माहौल बन गया है। इसके बाद मगरमच्छ वापस पोखर में चला गया।
विज्ञापन
क्षेत्र के लोग व बच्चे सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने अधिकारियों से सुरक्षा की गुहार लगाई। उसके बाद नगर निगम एवं वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जाल बिछाया गया, लेकिन मगरमच्छ उसमें नहीं फंसा। स्थानीय लोगों का कहना है कि काफी समय से पोखर में दो मगरमच्छ पल रहे हैं, जिससे बस्ती के लोगों को खतरा बना हुआ है। वन विभाग की टीम द्वारा आश्वासन दिया गया कि जल्द ही मगरमच्छ की समस्या से निजात दिलाने का प्रयास करेंगे। जब तक सभी लोग सचेत रहें और अपनी सुरक्षा का ख्याल रखें। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने मगरमच्छ निकलने की घटना से अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।