फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Crisis in the country due to breaking religious places: Jamirullah

धार्मिक स्थलों को तोड़ने से आया देश में संकट: जमीरउल्लाह

Mon, 26 Apr 2021 12:40 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Crisis in the country due to breaking religious places: Jamirullah
सपा के पूर्व विधायक जमीरउल्लाह खान ने कहा कि धार्मिक स्थलों को तोड़ने से देश में कोरोना महामारी जैसा संकट आया है। पूर्व विधायक को उनके आवास पर पनेठी से आए ग्रामवासियों ने मदीना मस्जिद शहीद होने व और आवंटित जगह पर मस्जिद का निर्माण न होने की जानकारी दी। ग्रामीणों ने बताया कि पनेठी में जीटी रोड पर लगभग ढाई सौ साल पुरानी मदीना मस्जिद थी।
विज्ञापन

जब एनएच द्वारा सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ, अधिकारियों ने मदीना मस्जिद की जमीन को सड़क में शामिल कर लिया। विभाग द्वारा मस्जिद को शिफ्ट करके दूसरी जगह नवनिर्माण कराकर देने की बात कहकर मस्जिद को शहीद कर दिया था। नवंबर 2020 में स्वयं डीएम ने वादा किया था कि एनएच अनुमति मांगेगा तो अनुमति दे देंगे और मस्जिद एनएच द्वारा निर्माण करा दी जाएगी।
विज्ञापन

15 महीने से दफ्तरों का चक्कर लगाकर परेशान हो चुके हैं। ग्रामीणों की बातें सुनने के बाद पूर्व विधायक जमीर उल्लाह खान ने कहा कि शर्म की बात है कि भाजपा द्वारा पूरे देश में जहां भी सड़क निर्माण में धार्मिक स्थल मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च आते हैं, उन्हें तोड़ दिया जाता है। ऐसा पहले कभी नहीं होता था। पहले धार्मिक स्थलों को बचाते हुए सड़क निर्माण होते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के इसी अधर्म कार्य की वजह से आज पूरे देश में महामारी का संकट जनता पर छाया हुआ है। जनता परेशान और दुखी है। अधिकारी मस्जिद का निर्माण कार्य एनएच अधिकारियों से जल्द से जल्द शुरू कराने के लिए कहें, नहीं तो आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर ग्रामीण तमशेर खां, वहीद खां, जमील खां, आबिद, फिरोज, चमन खां आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed