फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   criminal watching before crime at sation in vendors uniform

स्टेशन पर वेंडर के वेश में अपराधी करते हैं रेकी

Thu, 31 Dec 2020 12:05 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
criminal watching before crime at sation in vendors uniform
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म दो का निरीक्षण करते एसपी मोहम्मद मुश्ताक साथ में आरपीएफ इंस्प - फोटो : CITY OFFICE
रेलवे जंक्शन के सभी प्लेटफार्म पर रेल व स्टेशन परिसर में अपराध करने वाले कुख्यात अपराधियों के फोटो सभी सात प्लेटफार्म सहित सीसीटीवी कंट्रोल रूम में चस्पा होंगे। इसके साथ ही पार्सल लोडिंग-अनलोडिंग के कार्य में लगे मजदूरों व खाद्य सामग्री बेचने वाले वेंडरों का सत्यापन होगा। इसके साथ ही हाल स्टेशन परिसर में सुरक्षा के लिहाज से स्थापित किए सभी 40 सीसीटीवी का रिव्यू होगा। रिव्यू के आधार पर उनका स्थान व फोकस बदला जाएगा।
विज्ञापन

आगरा अनुभाग के एसपी जीआरपी मो. मुश्ताक ने बुधवार को अलीगढ़ जंक्शन परिसर व जीआरपी थाने के निरीक्षण के दौरान इन सभी बिंदुओं पर काम करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही उन्होंने चार पुलिस कर्मियों को बेहतर कार्य के लिए सम्मानित भी किया। इसके साथ ही जीआरपी की महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया। असलाह निरीक्षण के दौरान एसपी ने दो जीआरपी कर्मी से पिस्टल के सभी पार्ट अलग-अलग करने को कहा तो वह इस पर दोनों कर्मचारियों को काफी देर लगी तो इस पर एसपी ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

आगरा अनुभाग के सभी जीआरपी थानों के निरीक्षण अभियान के क्रम में एसपी जीआरपी, जीआरपी अलीगढ़ थाने का निरीक्षण करने आए। यहां सबसे पहले उनको एसएसआई मुईज खान व उनकी टीम ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद एसपी ने जीआरपी थाने पर हाल में स्थापित की गई महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन सिपाही रीतु यादव के हाथों फीता काटकर किया। इसके बाद उन्होंने हथियारों को परखा, माल खाने, प्लेटफार्म, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, अपराध, गैंगस्टर, हिस्ट्रीशीटर, ड्यूटी आदि रजिस्टरों का निरीक्षण किया। आरपीएफ इंस्पेक्टर चमन सिंह तोमर, स्टेशन अधीक्षक डीके गौतम व जीआरपी इंस्पेक्टर यशपाल सिंह के साथ बैठक की। निरीक्षण के दौरान पाई खामियों के संबंध में अवगत कराया। साथ ही आदेश दिया कि वेंडर्स के वेश में अपराधी स्टेशन पर रैकी करते हैं, इन सभी का सत्यापन समय-समय पर किया जाए। वैध वेंडरों को ही परिसर में आने दिया जाएगा। अन्य के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए। जंक्शन के सभी प्लेटफार्मं पर रेल अपराधियों का फोटो चस्पा करें। महिला अपराधों को लेकर गंभीरता दिखाएं। खासकर रात में ट्रेन में अकेली सफर करने वाली महिलाओं, बच्चों की कड़ी सुरक्षा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित
एसपी मो. मुश्ताक ने एसआई राजेंद्र कुमार व कांस्टेबल मो. असलम को अपराधियों की धरपकड़ के लिए अच्छा काम करने पर सम्मानित किया। वहीं, कांस्टेबल रीतू यादव को दस साल का डाटा जोन में सबसे पहले डिजिटल फीड करने व एमडीटी पर तैनात कांस्टेबल रंजीत कुमार को कंट्रोल रूम से लेकर रूट के सभी थानों में अच्छा संपर्क स्थापित करने के लिए सम्मानित किया गया। इन चारों को नगद पुरस्कार व प्रशंसा पत्र दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed