{"_id":"6612e0bc31a4b31e17013eac","slug":"criminal-shot-in-police-encounter-aligarh-news-c-116-1-sali1010-101252-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के लगी गोली, एक साथ बचकर भाग निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के लगी गोली, एक साथ बचकर भाग निकला
Sun, 07 Apr 2024 11:36 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Sun, 07 Apr 2024 11:36 PM IST
सार
बदमाशों ने अपने तीन साथियों के साथ इगलास के सराफा कारोबारी सुधीर वर्मा का आभूषणों से भरा थैला पार कर दिया था। वहीं थाना देहली गेट में सराफा कारोबारी का थैला पार किया था। दोनों वारदातों का खुलासा हो गया।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश फूलचंद्र उर्फ भावेश
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
7 अप्रैल की शाम देर शाम करीब साढ़े सात बजे कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम की अलीगढ़ मार्ग पर डबल नहर के बीच बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी है, जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा। पुलिस के अनुसार इन बदमाशों ने कस्बा सहित अलीगढ़ शहर में दो सराफा कारोबारियों के आभूषणों से भरे थैले छीनने की घटना को अंजाम दिया था।
सीओ डॉ. केजी सिंह ने बताया कि पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में भावेश उर्फ फूलचंद पुत्र मोहन निवासी ध्रुव पुरैना थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़) के पैर में गोली लगी। उसे मौके से पकड़कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। उसने बताया कि मौके से भागा बदमाश अर्जुना पुत्र जगन्नाथ प्रधान निवासी पूर्वा कोट थाना कुरई, जिला जाजपुर (उड़ीसा) है।
26 फरवरी को इन बदमाशों ने अपने तीन साथियों के साथ इगलास के सराफा कारोबारी सुधीर वर्मा का आभूषणों से भरा थैला पार कर दिया था। वहीं थाना देहली गेट में सराफा कारोबारी का थैला पार किया था। यह छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के बदमाशों का गिरोह है। इनमें एक समूह कपड़ों की फेरी लगाने के बहाने रेकी करता है और दूसरा समूह घटना को अंजाम देता है। छिनैती के बाद यह बाइक से ही उड़ीसा भाग गए थे। इनके साथी माइकल जगन्नाथ उर्फ बंटी पुत्र माइकल चंद्रा, माइकल कुमार पुत्र माइकल जग्गू निवासीगण पूर्वा कोट थाना कुरई, जिला जाजपुर (उड़ीसा) हैं। उन्हें पकड़ने के लिए टीम लगी है।