{"_id":"67cb2e2b7b0c5bc2aa0e3c27","slug":"criminal-fled-during-the-hearing-in-the-civil-court-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: दीवानी में पेशी के दौरान भागा अपराधी, पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूले, देर रात दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: दीवानी में पेशी के दौरान भागा अपराधी, पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूले, देर रात दबोचा
Sat, 08 Mar 2025 03:05 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 08 Mar 2025 03:05 AM IST
सार
मडराक के गांव नगला भीका के मुस्तकीम को 6 मार्च रात गांधीपार्क पुलिस ने भदेसी के पास से अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया था। 7 मार्च दोपहर करीब तीन बजे थाने के सिपाही व होमगार्ड उसे कोर्ट में पेशी पर ले जा रहे थे। जब वे उसे दीवानी में एसीजेएम प्रथम के न्यायालय में ले जा रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस कस्टडी से भागा अपराधी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ महानगर के गांधीपार्क थाना पुलिस द्वारा चाकू संग गिरफ्तार किया गया अपराधी दीवानी से पेशी के दौरान भाग गया। उसकी इस हरकत पर पकड़कर पेशी पर ला रहे पुलिसकर्मियों के हाथ पांव फूल गए। खबर पर अधिकारी भी आ गए। खोजबीन के दौरान भागा हुआ अपराधी ट्रेन की पटरी के पास से दबोच लिया गया।
विज्ञापन
मूल रूप से मडराक के गांव नगला भीका के मुस्तकीम को 6 मार्च रात गांधीपार्क पुलिस ने भदेसी के पास से अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया था। 7 मार्च दोपहर करीब तीन बजे थाने के सिपाही व होमगार्ड उसे कोर्ट में पेशी पर ले जा रहे थे। जब वे उसे दीवानी में एसीजेएम प्रथम के न्यायालय में ले जा रहे थे। तभी उसकी हथकड़ी खोलकर कोर्ट के समक्ष पेश करने जा रहे थे। सिपाही कागज बनवाने में लग गया।
विज्ञापन
होमगार्ड उसे देख रहा था। इसी बीच पलक झपकते ही वह गायब हो गया। इस पर दोनों के हाथ पांव फूल गए। सूचना पर सिविल लाइंस व गांधीपार्क पुलिस के साथ सीओ तृतीय भी आ गए। काफी देर तक उसे खोजा गया। मगर कहीं नहीं मिला। पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले। एक टीम तलाश में जुट गई। देर रात ट्रेन की पटरी के पास से उसे दबोच लिया गया।
विज्ञापन
