फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Youth shot dead in Jaiganj

जयगंज में युवक की गोली मारकर हत्या

Thu, 24 Aug 2017 02:17 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Thu, 24 Aug 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
Youth shot dead in Jaiganj
मो‌ह‌ित यादव का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
युवाओं की गुटबाजी और रंगदारी विवाद में खूनी खेल के लिए कुख्यात जयगंज में फिर एक दबंग की गोली मार कर हत्या कर दी गई। बुधवार देर रात कन्फैक्शनरी संचालक मोहित यादव की हत्या के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया और दोनों पक्षों की ओर से भीड़ जमा हो गई। खबर पर हरकत में आई पुलिस ने आनन-फानन मोहित को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस दौरान परिजनों की सासनी गेट कोतवाल से जमकर नोक-झोंक हुई। जहां एसएसपी ने हस्तक्षेप कर विवाद निपटवाया। इधर, तनाव को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 
विज्ञापन


सासनी गेट के जयगंज मंदिर वाली गली का मोहित यादव (28) पुत्र पप्पू तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। वह इलाके की आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहने के कारण दबंग छवि का था। परिजनों ने दबाव बनाकर उसे जयगंज अनाज मंडी में बीयर के ठेके बराबर कन्फैक्शनरी खुलवा दी थी। परिजनों के अनुसार मोहल्ले के ही सचिन यादव व उसका एक साथी मंगलवार देर शाम बीयर की दुकान पर आए थे। वहां उनका सेल्समैन से दुकान के बाहर खड़े होकर बीयर पीने को लेकर विवाद हुआ था। उस समय मोहित ने मध्यस्थता कर मसला निपटा दिया था।
विज्ञापन


आरोप है कि बुधवार देर रात करीब 10 बजे यह लोग लाल रंग की पल्सर बाइक पर फिर आए। उन्होंने आते ही मोहित को दुकान से बुलाकर कल के झगड़े को लेकर विवाद शुरू कर दिया। इसी विवाद में मोहित ने भी दबंग छवि के चलते धमकाने की कोशिश की। हमलावर तमंचा लेकर पूरी तैयारी से आए थे। उन्होंने मोहित के सीने में गोली मार दी। इसके बाद भाग गए। गोली लगते ही मोहित मौके पर गिर पड़ा और बाजार में शोर शराबे के बीच भगदड़ मच गई। आनन-फानन बाजार के लोगों की मदद से उसे मेडिकल पहुंचाया गया। खबर पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जहां काफी संख्या में दोनों ओर से भीड़ जमा देख कोतवाली, देहली गेट व अन्य थानों का पुलिस बल बुला लिया गया। इधर, मेडिकल कॉलेज में कुछ देर के इलाज के बाद ही मोहित को मृत घोषित कर दिया गया। इस पर परिजन आक्रोशित हो उठे और तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे। यहां जब कोतवाल सासनी गेट ने तहरीर देने की बात कही तो परिजनों की उनसे नोकझोंक हो गई। परिजन कहने लगे कि अब हम जो चाहेंगे, वही होगा। इसी बीच वहां पहुंचे एसएसपी ने हस्तक्षेप कर मसला निपटवाया। बाद में तहरीर आदि की औपचारिकता शुरू कराई गईं। देर रात तक मौके पर पुलिस बल जमा था। एसएसपी राजेश पांडेय के अनुसार आपसी विवाद में हत्या हुई है। मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी व अन्य आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इलाके में तनाव को देखते हुए एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव, सीओ प्रथम विशाल पांडेय कई थानों के फोर्स व पुलिस के साथ देर रात तक इलाके में डेरा जमाए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दबंगई और रंगदारी का था विवाद
हालांकि चर्चाएं तरह-तरह की हैं, मगर मोहित की हत्या की मूल वजह दबंगई की होड़ सामने आ रही है। एक तरफ मोहित पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। वहीं उसकी हत्या में आरोपी सचिन भी उभरता हुआ दबंग है। इन दोनों में इसी बात की होड़ की चर्चा है कि कौन बड़ा दबंग है। अंदरखाने रंगदारी जैसा विवाद भी बताया जा रहा है। मगर इस बात पर कोई खुलकर नहीं बोल रहा है। मोहित तीन भाई थे। इनमें रोहित व मोहित जुड़वा थे। पिता की मृत्यु हो चुकी है। 


गौरव के बाद मोहित बना निशाना
अलीगढ़। जयगंज में इस तरह के मामूली विवादों में हत्याएं पहले भी हुई हैं। बात ज्यादा पुरानी नहीं, वर्ष 2014 में इसी तरह दरवाजे के सामने से निकलने पर हमलावरों द्वारा युवक गौरव यादव की हत्या की गई थी। उस हत्याकांड के बाद भी यादव बाहुल्य इलाके में तनाव के चलते जमकर हंगामा हुआ था। बता दें कि गौरव यादव को लेकर हमलावरों का यह विवाद था कि वह उनके इलाके में गलत मंशा से आता जाता है। इसी विवाद में दरवाजे के सामने से निकलने पर उसे गोली मार दी गई थी। जिसका मुकदमा आज भी चल रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed