फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Youth killed in the passenger room

अलीगढ़ ः यात्री प्रतीक्षालय में की गई युवक की हत्या

Fri, 07 Aug 2020 01:22 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Fri, 07 Aug 2020 01:22 AM IST
विज्ञापन
Youth killed in the passenger room
सुभाष का फाइल फाेटाे - फोटो : ब्यूूराे
बुधवार की रात पनैठी गंगीरी रोड पर नगर पंचायत कौड़ियागंज गेट के निकट बने यात्री प्रतीक्षालय में एक व्यक्ति की डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार की सुबह लहूलुहान हालत में शव पड़ा देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो थाना पुलिस समेत सीओ बरला व एसपी देहात पहुंच गए। डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम ने भी हत्या के साक्ष्य तलाशने की कोशिशें की। मृतक के भाई की ओर से हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन



कौड़ियागंज कस्बे के मोहल्ला छिपैटी निवासी संतोष पुत्र भिक्की के अनुसार उनका 30 वर्षीय भाई सुभाष बुधवार की रात करीब 9 बजे घर से कहीं चला गया था। घर न लौटने पर रात में 11 बजे मोबाइल पर परिवार वालों ने बात की तो सुभाष ने बताया कि कुछ देर बाद घर पहुंच जाएगा। इसके बाद परिवार वाले सो गए। बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस से संतोष को सूचना मिली कि कौड़ियागंज के बाहर नगर पंचायत गेट के निकट यात्री प्रतीक्षालय में सुभाष का शव पड़ा है। आसपास खून बिखरा हुआ है।
विज्ञापन


 
उधर यात्री प्रतीक्षालय में शव पड़े होने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। शव यात्री प्रतीक्षालय की बेंच पर पड़ा था। सिर को बुरी तरह से कुचला गया था। परिवार वालों ने जैसे ही शव देखा तो उनकी चीखें निकल गईं। कौड़ियागंज चौकी इंचार्ज लाल बहादुर व एसओ सुनील कुमार ने भीड़ बढ़ती देखकर उच्चाधिकारियों को सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में पुलिस ने आसपास हत्या के सुबूत तलाशने शुरू किए तो यात्री प्रतीक्षालय के पास ही सुभाष का मोबाइल, खून से सना लकड़ी का एक मोटा डंडा एक खेत में पड़ा मिला। एसपी देहात अतुल शर्मा के अनुसार जल्द ही हत्या की इस वारदात का पुलिस खुलासा करेगी।


इंतजार करते हुए सो गए बच्चे, सुबह देखा शव 
सुभाष चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। सभी भाई कस्बे के समीप ही किसी ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। पत्नी रजनी देवी और बच्चे खुशबू, शिवम, तरुण और प्रशांत रात में सुभाष के घर लौटने का इंतजार करते हुए सो गए। सुबह शव देखा तो सभी दहाड़ मारकर विलख पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed