फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Young man swinging in a trap in suspicious circumstances, dies

संदिग्ध हालात मेें फंदे पर झूला युवक, मौत

Thu, 07 May 2020 07:42 PM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Thu, 07 May 2020 07:42 PM IST
विज्ञापन
Young man swinging in a trap in suspicious circumstances, dies
राजुल का फाइल फोटो। - फोटो : Rupesh
महानगर के सासनी गेट थाना क्षेत्र की एडीए कॉलोनी में लॉकडाउन के दौरान ताऊ के घर रुके एक युवक ने बुधवार रात को फांसी के फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी। आत्महत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन



सासनी गेट की एडीए कॉलोनी के तिकोना पार्क के पास स्थित मकान में निवासी ओमवीर के मकान में उनके स्वर्गीय भाई सुखवीर का 18 साल का बेटा राजुल लॉकडाउन के चलते रह रहा था। राजुल के मां-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। वह फरीदाबाद की एक कंपनी में नौकरी करता था। वाकये के मुताबिक रात को खाना खाने के बाद राजुल अपने कमरे में चला गया।
विज्ञापन



तभी देर रात फंदे से लटककर उसने आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों की आंख खुली तो शव लटका देख चीख निकल गई। मोहल्ले के लोग घर पर जुट गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव का सैंपल कोरोना टेस्ट के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सासनी गेट इंस्पेक्टर जावेद खां के अनुसार राजुल ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है। ताऊ ओमवीर पारिवारिक कलह से भी इंकार कर रहा है। हालांकि कुछ लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक पैतृक संपत्ति का भी विवाद आत्महत्या की वजह हो सकता है। मामले में जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed