फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Women stood in opposition to the opening of liquor stores

शराब की दुकानों के खुलने पर विरोध में उतरी महिलाएं

Sat, 02 Apr 2016 12:32 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला,अलीगढ़
ब्यूराे/अमर उजाला,अलीगढ़ Updated Sat, 02 Apr 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Women stood in opposition to the opening of liquor stores
श्‍ाराब के खिलाफ प्रदश्‍ाऱ्र्शन - फोटो : श्‍ाराब के खिलाफ प्रदश्‍ाऱ्र्शन
अलीगढ़। शहर में अलग-अलग स्थानों पर नई शराब की दुकान खुलने के विरोध में लोग सड़कों पर उतर आए। बाद में पुलिस ने समझा कर शांत किया। थाना क्वार्सी के पास शराब की दुकान खुलने के विरोध में स्थानीय महिलाएं अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गई हैं। दूसरी ओर आगरा रोड पर मंदिर के नगला के पास शराब की दुकान को लेकर महिलाओं ने ही जाम लगा दिया।
विज्ञापन


थाना क्वार्सी पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठी महिलाओं ने बताया कि जिस जगह शराब की दुकान और बार खुल रहा है उसके साथ ही एक गली लगी हुई है। इसमें कई परिवार रहते हैं। मोेहल्ले की लड़कियां स्कूल कॉलेज जाती हैं। यहां पर शराब की दुकान और बार खुलने से यहां पर माहौल खराब हो जाएगा। शराबी और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा होगा।
विज्ञापन


इस दुकान को यहां से हटाने की मांग करते हुए महिलाओं ने जमकर प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गईं। दूसरी ओर आगरा रोड पर नगला मंदिर के पास शराब की दुकान खुलने के विरोध में महिलाओं ने प्रदर्शन किया। शराब की दुकान का ठेका जिसने लिया है, वह मौके से भाग गया। यहां पर प्रदर्शनकारियों की दलील थी कि जहां पर शराब का ठेका खुल रहा है वहां पर पास ही में मंदिर है और स्कूल भी है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझा कर शांत किया और उनकी समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed